,

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद का करीबी बिल्डर जेपी दुबे गिरफ्तार, जमीन विवाद में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हमला

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में जमीन विवाद को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू कुमार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में शामिल तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी और बिल्डर जेपी दुबे, सुनील पासी और विकास पासी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जेपी दुबे का सीधा संबंध माफिया अतीक अहमद के गिरोह से रहा है।


जमीन विवाद से शुरू हुआ विवाद

यह घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पीपल गांव में हुई। सोनू कुमार ने आरोप लगाया कि बिल्डर जेपी दुबे उनकी करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। जब सोनू ने इसका विरोध किया, तो दुबे के लोगों ने उनकी जेपी दुबे से वीडियो कॉल पर बात करवाई। आरोप है कि दुबे के इशारे पर सोनू कुमार के साथ मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया। डीसीपी अभिषेक भारती के निर्देश पर एडिशनल डीसीपी अभिजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। एयरपोर्ट थाने के प्रभारी विनय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया।


अतीक अहमद के नेटवर्क से जुड़े तार

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बिल्डर जेपी दुबे का अतीक अहमद के गिरोह से पुराना रिश्ता रहा है। वह अतीक के जमीन कारोबार का हिस्सा था और पहले भी उस पर कार्रवाई हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी उसके ठिकानों पर छापे मारे थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अतीक अहमद के नेटवर्क को ध्वस्त करने के बाद भी उसके करीबी लोग गुप्त रूप से अवैध जमीन कारोबार चला रहे हैं। यही वजह है कि इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


जमीन कब्जे का बड़ा खेल

जांच में यह भी सामने आया है कि जेपी दुबे रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय रहते हुए धमकी और दबाव के जरिए जमीनों पर कब्जा कर रहा था। सोनू कुमार की जमीन भी उसकी नजर में थी। इसी वजह से उसने हमला करवाया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…