BY: Yoganand Shrivastva
India vs New Zealand 5th T20 भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस हारने के बावजूद खुश नजर आए, क्योंकि भारतीय टीम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी।
श्रेयस अय्यर ने बताई टॉस हारने पर खुशी की वजह
India vs New Zealand 5th T20 टॉस के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि इस ऐतिहासिक मैदान पर खेलना शानदार अवसर है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी, ताकि खिलाड़ी खुद को परख सकें। अय्यर ने ऑकलैंड के मैदान के आकार का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मैदान का आकार अलग था। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स की भी तारीफ की, जिन्होंने पिछले मुकाबले में शानदार पारी खेली थी।
न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव
India vs New Zealand 5th T20 न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि टीम पहले गेंदबाजी करेगी। उन्होंने पिच को नया बताते हुए बाद में ओस पड़ने की संभावना जताई। सैंटनर के मुताबिक, टीम को मैदान की परिस्थितियों के अनुसार जल्द ढलना होगा। उन्होंने सीरीज में अपनी टीम की बल्लेबाजी की भी तारीफ की।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। फिशर की जगह ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम में दो बदलाव
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं। वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। अय्यर ने कहा कि दोनों खिलाड़ी टीम में वापसी का इंतजार कर रहे थे और टीम हडल के दौरान उन्होंने अच्छी बातें कही थीं।
पांचवें टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।


