BY: Yoganand Shrivastva
Fazilka Train Accident पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना स्थानीय डीएवी हाल्ट रेलवे प्लेटफॉर्म के पास की है। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शराब के नशे में होने की चर्चा
Fazilka Train Accident स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक युवक शराब के नशे में था। ट्रेन में सवार एक यात्री ने बताया कि ट्रेन चलते-चलते अचानक रुक गई। नीचे उतरने पर पता चला कि एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया है। स्थानीय लोगों ने उसे बताया कि युवक नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर लेटा था। हालांकि, युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मृतक की पहचान जलालाबाद निवासी युवक के रूप में बताई गई है। वह सफाई सेवक के तौर पर काम करता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और ट्रेन भी रुक गई।
रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच
Fazilka Train Accident रेलवे पुलिस अधिकारी एमपी शर्मा के मुताबिक, स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि डीएवी हाल्ट के नजदीक एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसा फिरोजपुर-गंगानगर ट्रेन से हुआ।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Read this: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश


