Report: Arun kumar
CM Yogi Janata Darshan गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं और न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों की शिकायतें सुनते हुए उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश
CM Yogi Janata Darshan जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का संदेश दिया।
थाने-तहसील स्तर पर सुनवाई पर उठ रहे सवाल
CM Yogi Janata Darshan जनता दर्शन में दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के निर्देश दे रहे हैं, तो फिर थाने, तहसील और ब्लॉक स्तर पर लोगों की शिकायतों का समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है? आखिर आम जनता को अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के दरबार तक क्यों पहुंचना पड़ रहा है?


