,

Gopal Krishna Gram Award : गांवों की समृद्धि और किसानों की खुशहाली, मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की नई पहल

Gopal Krishna Gram Award

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Gopal Krishna Gram Award : भोपाल, मध्यप्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अब पशुपालन और डेयरी सेक्टर की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। देश में दूध उत्पादन के मामले में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश ने 225.95 लाख टन दूध का उत्पादन किया। देश के कुल दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी 9.12 प्रतिशत रही। अब सरकार का लक्ष्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ पशुपालकों की आमदनी बढ़ाना, देशी नस्लों का संरक्षण और डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना है।

Gopal Krishna Gram Award : देशी गायों के संरक्षण को नई दिशा, गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, उन्नत देशी नस्ल की गायों के पालन को प्रोत्साहित करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 31 अक्टूबर प्रतियोगिता का अंतिम दिन है। प्रतियोगिता पहले साल वर्ष 2026 में चयनित 208 वृंदावन ग्रामों में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के पशुपालकों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता सभी वर्ग के पशुपालकों के लिए हैं।प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सरकार की कोशिश है कि दूध उत्पादन से लेकर उसके प्रसंस्करण और बाजार तक की व्यवस्था मजबूत हो। ताकि पशुपालन किसानों के लिए अतिरिक्त आय का साधन बने और मध्यप्रदेश डेयरी उद्योग के बड़े केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

Gopal Krishna Gram Award : गोपाल-कृष्ण ग्राम प्रतियोगिता, पशुपालन को प्रोत्साहन

मध्यप्रदेश में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य उन्नत देशी नस्ल की गायों के पालन को प्रोत्साहित करना, देशी गोवंश का संरक्षण करना और पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। सरकार की पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही पशुपालन को रोजगार और आत्मनिर्भरता का बेहतर माध्यम बनाने की उम्मीद है। इसी क्रम में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Gopal Krishna Gram Award : गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता

• उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को प्रोत्साहन
• प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में आयोजित की जा रही है
• दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालक होंगे पुरस्कृत
• 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रूपये के मिलेंगे पुरस्कार

• गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता अंतर्गत कुल 624 पुरस्कार निर्धारित
• करीब 3 करोड़ 64 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की जाएगी वितरित
• प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विकासखंड एवं जिला स्तर पर समिति का गठन

प्रतियोगिता से पशुपालकों को बेहतर नस्ल की गायों के पालन, दूध उत्पादन में वृद्धि और पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।इससे प्रदेश में देशी गोवंश के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्नत पशुपालन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। प्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के पशुपालकों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा।

सरकार का फोकस दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये देशी नस्ल की दुधारू गायों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान देना है। वृंदावन ग्रामों को दुग्ध उत्पादन और देशी गोवंश के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

• देशी नस्ल की दुधारू गायों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान
• योजना अंतर्गत गिर, साहीवाल, थारपारकर, मालवी, निवाड़ी सहित
• अन्य उन्नत अधिसूचित स्वदेशी नस्लों के संवर्धन पर विशेष जोर

गांवों की समृद्धि और किसानों की खुशहाली का रास्ता पशुपालन से भी होकर गुजरता है। मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को नई गति देने और पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता अंतर्गत विकासखंड स्तरीय समिति में अनुभाग अधिकारी (राजस्व) तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।

द्वितीय वर्ष 2027-28 से वर्ष 2030-31 तक प्रदेश के सभी 313 विकासखंडों में विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।सरकार का लक्ष्य है कि समस्त ग्रामों को दुग्ध उत्पादन एवं देशी पशुधन संवर्धन के आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाए। जिसके लिये सरकार की योजनाओं से पशुपालकों की आय बढ़ाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे है।प्रदेश में कृषि के साथ पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनाया जा रहा है। सरकार का फोकस दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, उन्नत नस्ल के पशुओं को प्रोत्साहित करने, पशुपालकों की आय बढ़ाने और डेयरी उद्योग के विस्तार पर है।

Gopal Krishna Gram Award : मध्यप्रदेश में पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र की उपलब्धियां

• देश में दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश।
• प्रतिदिन 6.18 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन।
• प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता राष्ट्रीय औसत से अधिक, 707 ग्राम प्रतिदिन।
• दूध संकलन 8 लाख से बढ़कर 12 लाख किलोग्राम प्रतिदिन हुआ।
• मध्यप्रदेश में 7,331 दुग्ध सहकारी समितियों का गठन।

• सहकारी समिति सदस्यों को 15.10 करोड़ रुपये का बोनस वितरित।
• डेयरी प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लगभग 1,547 करोड़ रुपये की मंजूरी।
• डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना में 42 लाख तक ऋण, 33 प्रतिशत तक सब्सिडी।
• गौशालाओं के लिए 620.50 करोड़ रुपये का बजट, 3 हजार 243 गौशालाओं के 5.51 लाख।
• गोवंश के भरण-पोषण के लिए 345.4 करोड़ रुपये DBT से अंतरित।

• 406 मोबाइल वेटरनरी यूनिट संचालित, 22.34 लाख पशुपालकों को घर पहुंचकर पशुचिकित्सा सेवाएं।
• दूध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत 17 लाख से अधिक पशुपालकों से सीधा संवाद।
• नस्ल सुधार अभियान के तहत 22.5 लाख कृत्रिम गर्भाधान, 2.1 लाख सेक्स-सॉर्टेड सीमेन से गर्भाधान।
• भोपाल में 12.42 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक दूध परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित।

• उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक डेयरी प्लांट का भूमिपूजन, भोपाल और इंदौर में नए डेयरी संयंत्र शुरू।
• क्षीरधारा ग्राम योजना के प्रथम चरण में 4,156 गांव विकसित किए जा रहे हैं,
• दूसरे चरण में 8,357 गांव चयनित।

मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य राष्ट्रीय दुग्ध उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करना है। जिससे प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालन को लाभ का धंधा बनाने और पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में देशी गोवंश का संरक्षण, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि को एक साथ आगे बढ़ाने की कोशिश है। ताकि गांव मजबूत हों, पशुपालक आत्मनिर्भर बनें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिले।
ये भी जानिए : CM Mohan ने दी बड़ी सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ट्रांसफर किया 30 करोड़ से ज्यादा बोनस

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…