,

Yogi Adityanath Sardar Patel: जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath Sardar Patel

Report: Vandna Rawat

Yogi Adityanath Sardar Patel मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय एकता को खतरा तब पैदा होता है, जब समाज जाति और क्षेत्र के नाम पर बंटकर कमजोर होता है। जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद ऐसी बीमारियां हैं, जो समाज की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करती हैं। उन्होंने कहा कि जिन्ना को आदर्श मानने और समाज को बांटने वाले लोग सरदार वल्लभभाई पटेल के सच्चे अनुयायी नहीं हो सकते। राष्ट्रीय एकता और देश की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने वाले ही लौहपुरुष के विचारों के वास्तविक अनुयायी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर लखनऊ के जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को भारत गणराज्य का शिल्पी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी नेतृत्वकर्ता बताया।

2014 से राष्ट्रीय एकता दिवस पर हो रहे आयोजन

Yogi Adityanath Sardar Patel मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2014 से 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ, एकता दौड़ और सरदार पटेल के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष लौहपुरुष की 151वीं जयंती मनाई जा रही है। पिछले वर्ष उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर डबल इंजन सरकार ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किए थे।

अब यूपी में कोई युवा बेरोजगार नहीं रहेगा: योगी

Yogi Adityanath Sardar Patel मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रदेश के हर जनपद में एक रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र के गठन की कार्रवाई का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में कोई युवा बेरोजगार नहीं रहेगा।

गुजरात में स्थापित प्रतिमा सरदार पटेल के विराट व्यक्तित्व का प्रतीक

Yogi Adityanath Sardar Patel सीएम योगी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म गुजरात के छोटे से गांव करमसद (नाडियाड) में हुआ था। उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में नर्मदा नदी के तट पर सरदार सरोवर के पास दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित कराई है। यह प्रतिमा लौहपुरुष के विराट व्यक्तित्व को प्रदर्शित करती है।

563 से अधिक रियासतों का भारतीय गणराज्य में कराया विलय

Yogi Adityanath Sardar Patel मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने 563 से अधिक रियासतों को भारतीय गणराज्य का हिस्सा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी के समय जूनागढ़ और हैदराबाद के शासक भारत में विलय के लिए तैयार नहीं थे।

योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, सरदार पटेल ने जूनागढ़ के नवाब को चेतावनी दी थी कि यदि वह बातचीत से नहीं मानेंगे तो दूसरा रास्ता भी अपनाया जा सकता है। इसके बाद नवाब अपने बच्चों तक को छोड़कर पाकिस्तान भाग गया और जूनागढ़ भारत का हिस्सा बना।

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद के निजाम का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि निजाम के शासन में व्यापक हिंसा और धर्मांतरण की घटनाएं हुईं। सरदार पटेल की चेतावनी के बाद निजाम को भी पीछे हटना पड़ा और हैदराबाद सहित उससे जुड़ी रियासतें भारतीय गणराज्य का हिस्सा बनीं।

Read this: Gwalior Excise Action: ग्वालियर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9700 किलो गुड़ लाहन नष्ट; 10 प्रकरण दर्ज

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. अर्नब का असर कम, अब…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. स्टोर में मिला विष्णु…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर रुकना पड़ सकता है भारी, सम्मान से लेकर आजीविका तक पर पड़ता है असर

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के प्रमुख विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…