,

National Unity Day: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

National Unity Day

Report: Vandna Rawat

National Unity Day सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर लखनऊ के पटेल चौक स्थित जीपीओ परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उपस्थित लोगों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने का काम किया : योगी

National Unity Day श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने सभी रियासतों को जोड़कर पूरे देश को एकजुट करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि हैदराबाद से निजाम को भागना पड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 समाप्त कर सरदार पटेल के सपने को पूरा किया है। हमें राष्ट्रवाद की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए और समाज को बांटने वाली ताकतों से दूर रहना चाहिए।

राष्ट्रीय एकता की शपथ को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

National Unity Day सीएम योगी ने कहा कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस के साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती भी है। इस अवसर पर सभी को एकता की शपथ दोहराते हुए उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने शपथ के शब्द दोहराते हुए कहा, “मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का काम करूंगा।”

हर जनपद में एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन शुरू करने की तैयारी

National Unity Day मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से पूरे देश में लगातार राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समाज को जोड़ने का अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है और डबल इंजन की सरकार ने भी कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर जनपद में एक एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन शुरू करने जा रहे हैं, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर स्थापित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का भी उल्लेख किया।

धारा 370 हटाने को सरदार पटेल के सपने से जोड़ा

National Unity Day सीएम योगी ने अपने संबोधन में कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर का एक हिस्सा अपने पास रखने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि कबाइलियों के हमले के बाद से आज भी कश्मीर के आधे हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा है। उस समय धारा 370 लागू की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया, जिससे सरदार वल्लभभाई पटेल का सपना पूरा हुआ।

जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद को बताया राष्ट्रीय एकता के लिए चुनौती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय एकता को खतरा तब पैदा होता है, जब हम कमजोर होते हैं। जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद जैसी प्रवृत्तियां समाज के लिए बीमारियां हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग जिन्ना को अपना आदर्श मानते हैं, वे सरदार वल्लभभाई पटेल के अनुयायी कैसे हो सकते हैं। राष्ट्रीय एकता को चुनौती देने और संविधान तथा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने वालों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

Read this: ISRO की बड़ी कामयाबी, GSLV-F18 से NVS-03 सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च; अब और मजबूत होगी भारत की नाविक नेविगेशन सेवा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. अर्नब का असर कम, अब…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. स्टोर में मिला विष्णु…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर रुकना पड़ सकता है भारी, सम्मान से लेकर आजीविका तक पर पड़ता है असर

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के प्रमुख विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…