Amit Shah UP Election केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और कमल खिलेगा। राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि विपक्ष चुनाव हारने के बाद अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ता है।
कई राज्यों में भाजपा की जीत का किया जिक्र
Amit Shah UP Election अमित शाह ने कहा कि गुजरात, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और असम में भाजपा कई बार सरकार बना चुकी है। बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बना है और ओडिशा में भी पार्टी ने बहुमत की सरकार बनाई है। उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा, ”अब अखिलेश बाबू, यूपी की बारी है।”
राहुल गांधी और अखिलेश यादव को दी चुनौती
Amit Shah UP Election गृह मंत्री ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग को लेकर कोई चर्चा करनी है तो विशेष सत्र बुला लीजिए, भाजपा इसके लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चुनाव हार जाते हैं तो अंपायर पर दोष लगाने लगते हैं।
अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा और अखिलेश बाबू अभी 30 साल तक कोई दूसरी सरकार आने की उम्मीद न रखें, क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में भगवा ही भगवा दिखाई दे रहा है।
मोदी के चौथी बार प्रधानमंत्री बनने का भी किया जिक्र
Amit Shah UP Election अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी जी तीन बार प्रधानमंत्री बन चुके हैं। अगर इसी तरह काम करते रहे तो चौथी बार भी प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर अच्छा प्रदर्शन करना है तो जमीन पर काम करना होगा।


