,

Bhopal: CEC पर विपक्ष के ‘जन महाभियोग’ पर रामेश्वर शर्मा का तीखा हमला, बोले- ‘बहरूपियों का ड्रामा, कभी सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस’

bhopal-rameshwar-sharma-on-public-impeachment/

Bhopal: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर शर्मा ने विपक्षी ‘इंडी’ गठबंधन और कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग व मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) के खिलाफ चलाए जा रहे तथाकथित ‘पब्लिक इंपीचमेंट’ (जन महाभियोग) पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष के इस कदम को महज नौटंकी और लोकतंत्र का मजाक करार दिया

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र का उपहास उड़ाना बंद करना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा रचित संविधान के तहत देश में निर्वाचन की एक तय और पारदर्शी प्रक्रिया है। संविधान के तहत चुनी गई लोकसभा और राज्यसभा ही देश की सर्वोच्च संस्थाएं हैं, जहां जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि देश के भविष्य और दीर्घकालिक योजनाओं का निर्माण करते हैं। 

‘न कभी सत्ता में आएंगे, न मंत्री बन पाएंगे’

विपक्ष के रुख पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके गठबंधन के सहयोगी यह भली-भांति समझ चुके हैं कि वे अब जीवन में कभी चुनाव जीतकर सत्ता में नहीं आ सकते। न तो उनका कोई नेता गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, रेल मंत्री या सूचना प्रसारण मंत्री बन पाएगा और न ही लोकसभा अध्यक्ष या उपराष्ट्रपति जैसे पदों पर बैठ सकेगा। इसी हताशा और निराशा के चलते विपक्ष ने ‘बहरूपियों जैसा ड्रामा’ करना शुरू कर दिया है। 

‘जनता सब जानती है, भ्रम फैलाने की साजिश नाकाम होगी’

शर्मा ने आगे कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि विपक्ष के किसी भी मुद्दे में कोई दम नहीं बचा है। विपक्ष केवल ड्रामेबाजी करके जनता को भ्रमित करने की साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि देश ने 50-55 साल तक कांग्रेस के नेतृत्व का दौर देखा है कि कैसे देश को मुसीबतों और नुकसान का सामना करना पड़ा। अब जनता सब जान चुकी है, इसलिए विपक्ष के इस ड्रामे से कुछ हासिल नहीं होने वाला; जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों का सदन ही बाबा साहेब के संविधान के तहत हर निर्णय लेने के लिए पूरी तरह अधिकृत है।

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…