BY: Yoganand Shrivastva
Sheikhpura Gas Leak Fire जिले के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 स्थित धरमपुर गांव में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस के रिसाव से अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गौरी देवी और उनके पति राजेश यादव झुलस गए। आगजनी की इस घटना में घर के सामान को नुकसान पहुंचा है, जिससे करीब 40 हजार रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है।
पत्नी को बचाने के लिए रसोई में घुसे पति
Sheikhpura Gas Leak Fire जानकारी के अनुसार, गौरी देवी रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण अचानक आग भड़क उठी और वह रसोई में ही फंस गईं। पत्नी को आग से घिरा देख राजेश यादव उन्हें बचाने के लिए तुरंत रसोई में पहुंचे। इस दौरान दोनों पति-पत्नी झुलस गए।
ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
Sheikhpura Gas Leak Fire घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे फैलने से रोका।
घर का सामान जलने से 40 हजार रुपये का नुकसान
Sheikhpura Gas Leak Fire इस आगजनी में घर-गृहस्थी का सामान जल गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, करीब 40 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। अग्निशमन केंद्र शेखपुरा के कर्मी सत्यम कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी और समय रहते आग बुझाकर उसे फैलने से रोक लिया गया।
ग्रामीणों को आग से बचाव की दी गई जानकारी
घटना के दौरान प्रशासन और दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों को आग से बचाव और सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी। गैस रिसाव से हुई इस घटना के बाद घरों में रसोई गैस का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है।


