,

Lohgarh Land Dispute: जमीन विवाद में मारपीट के आरोप, तीन लोग गंभीर घायल; एफआईआर की मांग को लेकर देहात थाने पहुंचे परिजन

Lohgarh Land Dispute

Report: Santosh Saravgee

Lohgarh Land Dispute देहात थाना क्षेत्र के लोहगढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर गुर्जर और बघेल समाज के लोगों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें बघेल समाज के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान जानकी प्रसाद बघेल, कांडा राम और रविंद्र बघेल के रूप में बताई गई है।

इन लोगों पर मारपीट करने के आरोप

Lohgarh Land Dispute फरियादी पक्ष ने विजय सिंह गुर्जर, रामबरन गुर्जर, मिंदू गुर्जर, सुमित, अभिषेक, शैलू और फते पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद घायलों के परिजनों ने देहात थाने पहुंचकर परिसर में घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

48 घंटे से कार्रवाई नहीं होने का आरोप

Lohgarh Land Dispute घायल के पुत्र रविंद्र बघेल ने आरोप लगाया कि घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। उनका कहना है कि थाना प्रभारी गुर्जर समाज से होने के कारण आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, थाना प्रभारी पर लगाए गए आरोपों और एफआईआर दर्ज नहीं होने के संबंध में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।

Read this: Karwa Chauth  : आज करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्रमा के उदय का समय

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…