,

OP Rajbhar Akhilesh Yadav: सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, ओपी राजभर की अखिलेश यादव को सलाह, कांग्रेस पर साधा निशाना

OP Rajbhar Akhilesh Yadav

Report: Vandna Rawat

OP Rajbhar Akhilesh Yadav उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बधाई देते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसा। राजभर ने सवाल उठाया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 200 सीटों की मांग कर रही है, लेकिन एमएलसी चुनाव में उसने सपा प्रत्याशियों का समर्थन क्यों नहीं किया?

‘राहुल जी को बधाई दी या नहीं?’

OP Rajbhar Akhilesh Yadav ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “अखिलेश जी, एमएलसी चुनाव के नतीजों में आपकी पार्टी के प्रदर्शन की आपको बहुत बधाई। वैसे ये बताइए, अपने मित्र राहुल जी को बधाई दिए या नहीं?”

राजभर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिला और जहां पार्टी ने उम्मीदवार उतारे, वहां उसका प्रदर्शन शून्य रहा। उन्होंने कर्नाटक का जिक्र करते हुए भी राहुल गांधी पर निशाना साधा।

सीटों की मांग पर कांग्रेस को दी नसीहत

OP Rajbhar Akhilesh Yadav सुभासपा प्रमुख ने कांग्रेस के सपा के साथ गठबंधन में खुद को बड़ा भाई मानने पर सवाल उठाया। उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह दी कि जब कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सीटों की मांग करे, तो उसे एमएलसी चुनाव के नतीजे याद दिलाएं।

राजभर ने सवाल किया कि जब समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे, तब कांग्रेस ने उनका समर्थन क्यों नहीं किया? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को हिस्सा आधा चाहिए, लेकिन समर्थन शून्य देती है। इसे उन्होंने बड़ी नाइंसाफी बताया।

12 सीटों पर चुनाव लड़कर कांग्रेस ने जीती केवल एक सीट

OP Rajbhar Akhilesh Yadav रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव में कांग्रेस ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसे केवल एक सीट पर जीत मिली। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद पार्टी चारों सीटें हार गई।

Read this: विदेश में Priyanka Chopra ने मनाया करवा चौथ, निक जोनास के नाम की मेहंदी लगाकर पूछा- चांद कब निकलेगा?

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…