रिपोर्ट- हिमांशु पटेल
CG Cyclone Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से किसानों की चिंता बढ़ गई है.. बस्तर से लेकर सरगुजा तक हो रही बारिश ने तैयार फसलों पर संकट खड़ा कर दिया है.. खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसल को नुकसान की आशंका के बीच अब प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है.. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मिल रहे सहयोग के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किसानों के नुकसान, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर सरकार को घेरा है !
CG Cyclone Politics : आ रहा ‘अर्नब’ चक्रवात,किसानों पर नया वज्रपात !
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्नब का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है. कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. अर्नब तूफान को लेकर सीएम साय के निर्देश के बाद सभी जिलों के कलेक्टर अलर्ट पर है. सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की गई है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है.
CG Cyclone Politics : आफत की आहट, शुरू क्यों हो गई सियासत ?
इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता का भरोसा देने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री , प्रदेशवासियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है
CG Cyclone Politics : चक्रवात से निपटने कितनी तैयार है सरकार
उधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चक्रवात के लंबे समय तक बने रहने से नुकसान बढ़ने की आशंका जताई है.. उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर पहले से परेशान किसानों की मुश्किल बढ़ सकती है लेकिन इससे निपटने से तैयार नजर नहीं आ रही..कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी किसानों के नुकसान को लेकर सरकार से तत्काल सर्वे और मुआवजे की मांग की है
CG Cyclone Politics : कुदरती आफत..राहत पर सिय़ासत
- बंगाल की खाड़ी से उठा समुद्री चक्रवात अर्नब
- छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा अर्नब का सीधा असर
- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू
- आफत के पहले ही क्यों शुरू हुई सियासत
- राहत और बचाव कार्य की तैयारी के निर्देश
- कांग्रेस को सरकार की तैयारियों पर संदेह
- आफत के पहले ही किसान के नाम पर सियासत
कुल मिलाकर, चक्रवात ‘अर्नब’ के असर के बीच छत्तीसगढ़ में किसानों की चिंता और राजनीतिक बयानबाजी, दोनों बढ़ रही हैं। एक ओर सरकार राहत और बचाव कार्यों के समन्वय की बात कर रही है, तो दूसरी ओर विपक्ष फसल नुकसान, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर सवाल उठा रहा है.देखना ये है कि इस आफत और सियासत के बीच कितनी राहत मिलती है।
ये भी जानिए : CG में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 15 सार्वजनिक और 25 सामान्य अवकाश; ऐच्छिक छुट्टियों में से चुन सकेंगे 3 दिन


