,

MLC Election के संकेत, 2027 में यूपी विधानसभा का लिटमस टेस्ट ?

MLC Eletction up 2027 litmus test

MLC Election : 4 राज्यों में 28 MLC सीटों पर चुनाव के नतीजे, सबसे अहम रहा उत्तरप्रदेश, क्योंकि माना ये जा रहा है कि उत्तरप्रदेश में कुछ ही समय बाद होने वाले विधानसभा चुनाव पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है। यूपी की 11 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अहम हैं। जहां बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। अब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों के नतीजों ने सियासी चर्चा तेज कर दी है।

MLC Election : MLC चुनाव का रण, ‘2027’ के बदलेंगे समीकरण ?

बीजेपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की, तो समाजवादी पार्टी ने 5 सीटें अपने नाम कीं। लखनऊ में बीजेपी को अपनी मौजूदा सीट गंवानी पड़ी, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सपा ने स्नातक और शिक्षक, दोनों सीटों पर जीत हासिल की। दूसरी तरफ मेरठ में बीजेपी ने दोनों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा। अब बीजेपी ने छह सीटें बरकरार रखीं, लेकिन लखनऊ स्नातक सीट गंवाना और वाराणसी में दोनों सीटों पर सपा की जीत पार्टी के लिए समीक्षा का विषय बना दिया है।

MLC Election

MLC Election : छोटे चुनाव में दिखा दम, किसके क्या समीकरण ?

वहीं तीन से पांच सीटों तक पहुंचना अखिलेश यादव के लिए संगठन की सक्रियता और बीजेपी को चुनौती देने की क्षमता का राजनीतिक संदेश बन सकता है। क्योंकि देशभर में SIR और EVM को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच बेलेट पेपर से हुए 4 राज्यों के एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद ऊपर से नीचे तक देशभर में सियासत गरमाई हुई है। ऐसे में सवाल है कि इन नतीजों के क्षेत्रवार मायने क्या हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के लिए इनमें क्या संकेत छिपे हैं?

चार राज्यों उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सबके सामने हैं, जिसमें भाजपा-नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने कुल 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला, महाराष्ट्र में विपक्षी महाविकास आघाड़ी की जीत, बिहार में जन सुराज का खाता खुलना और कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस गठबंधन की सफलता प्रमुख घटनाक्रम रहे।

लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी और उसके सहयोगियों की सफलता के साथ यूपी में सपा की बढ़त, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर सपा की जीत,सीएम योगी के गढ़ वाली गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर बीजेपी की जीत का अंतर और महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर कांग्रेस की जीत की खूब चर्चा हो रही है।

बात उत्तर प्रदेश की करें तो बेहद चर्चित 11 सीटों में से भाजपा को 6 और समाजवादी पार्टी को 5 सीटें मिली हैं। इन नतीजों को साल 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों मुख्य दलों की जमीनी पकड़ के लिए एक बड़ा ‘लिटमस टेस्ट’ माना जा रहा है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के नतीजों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। खासतौर पर लखनऊ और वाराणसी की स्नातक सीटों पर सपा की जीत ने इन नतीजों को और चर्चा में ला दिया है।

MLC Election : उत्तर प्रदेश — 11 सीटें, बीजेपी 6 / सपा 5
• बीजेपी ने अपनी छह सीटें बरकरार रखीं।
• सपा ने 2020 के तीन सीटों के आंकड़े से बढ़कर पांच सीटें जीतीं।
• पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सपा ने शिक्षक और स्नातक, दोनों सीटें जीतीं।
• सीएम योगी के गढ़ वाली सीट गोरखपुर-फैजाबाद BJP ने सिर्फ 307 वोटों के अंतर से जीती।
• गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर मतगणना करीब 32 से 35 घंटों तक चली।
• शुरुआत में कई राउंड तक बीजेपी उम्मीदवार पीछे रहे, दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती मे ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बाजी पलटी।
• लखनऊ की स्नातक सीट पर भी सपा की जीत ने मुकाबले को नया राजनीतिक आयाम दिया।

अब इन नतीजों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों की संगठनात्मक ताकत और चुनावी रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है। जिसको लेकर बीजेपी सपा और अन्य राजनीतिक दलों के अपने अपने दावे हैं।समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि बीजेपी ने प्रशासनिक दुरुपयोग और बेईमानी के जरिए यह जीत हासिल की है, जिसे उन्होंने बीजेपी की नैतिक हार बताया। दूसरी तरफ, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माना कि पार्टी का प्रदर्शन उम्मीदों से कुछ कम रहा है और वे इन नतीजों पर आत्ममंथन करने की बात कही।

अब 11 MLC सीटों के नतीजों ने बीजेपी और सपा को अपनी चुनावी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। बीजेपी के पास छह सीटों के साथ अपना पिछला आंकड़ा कायम रखने का तथ्य है, जबकि सपा के पास पांच सीटों और दो सीटों की बढ़त का संदेश है। लेकिन 2027 की असली लड़ाई में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसका फैसला इन नतीजों से नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं के फैसले से होगा। अब इन नतीजों को 2027 के चुनाव से पहले दोनों दलों की संगठनात्मक तैयारी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

बीजेपी के सामने अपने मजबूत क्षेत्रों में पकड़ बनाए रखने की चुनौती है, तो सपा के लिए अपनी बढ़त को व्यापक जनाधार में बदलना अहम होगा। इन नतीजों से ये तो माना जा सकता है कि आगामी विधानसभा चुनाव पूरी तरह से भाजपा और सपा के बीच केंद्रित रहेगा, ऐसे में सवाल ये कि अब कांग्रेस, बसपा जैसी पार्टियों का अस्तित्व क्या होगा।।।

MLC Election : भाजपा (BJP) — 6 सीटें
• मेरठ स्नातक: दिनेश कुमार गोयल
• आगरा स्नातक: डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह
• मेरठ शिक्षक: श्रीचंद शर्मा
• लखनऊ शिक्षक: उमेश द्विवेदी
• बरेली-मुरादाबाद शिक्षक: डॉ. हरी सिंह ढिल्लों
• गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक: ध्रुव कुमार त्रिपाठी
MLC Eletction : समाजवादी पार्टी (SP) — 5 सीटें
• वाराणसी शिक्षक: लाल बिहारी यादव
• आगरा शिक्षक: डॉ. आकाश अग्रवाल (भाजपा से सीट छीनी)
• लखनऊ स्नातक: कांति सिंह पटेल (भाजपा से सीट छीनी)
• इलाहाबाद-झांसी स्नातक: डॉ. मान सिंह यादव
• वाराणसी स्नातक: आशुतोष सिन्हा (भाजपा से सीट छीनी)

बीजेपी की 6 सीटें — पार्टी ने 2020 में जीती छह सीटों का आंकड़ा बरकरार रखा।
सपा को 5 सीटें — सपा ने पिछली बार की तीन सीटों के मुकाबले दो सीटें अधिक जीतीं।
वाराणसी में सपा का दबदबा — प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की स्नातक और शिक्षक, दोनों सीटों पर सपा जीती।
लखनऊ में भी सपा की जीत — स्नातक सीट पर सपा ने बीजेपी को हराकर राजनीतिक चर्चा बढ़ाई।
पश्चिमी यूपी में बीजेपी की पकड़ — मेरठ की स्नातक और शिक्षक सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की।
गोरखपुर-फैजाबाद में करीबी मुकाबला — बीजेपी ने शिक्षक सीट बेहद कम 307 वोटों के अंतर से जीती।

MLC Election : चार राज्यों की 28 सीटों का बड़ा परिदृश्य

• उत्तर प्रदेश: बीजेपी 6, सपा 5 सीटें।
• महाराष्ट्र: पांच सीटों में सत्तारूढ़ महायुति को दो और विपक्षी महाविकास आघाड़ी को तीन सीटें मिलीं।
• बिहार: बीजेपी ने तीन, जेडीयू ने एक, आरजेडी ने एक, जन सुराज ने एक और निर्दलीयों ने दो सीटें जीतीं।
• कर्नाटक: बीजेपी ने तीन और जेडीएस ने एक सीट जीती; कांग्रेस चारों सीटें नहीं जीत सकी।

कहां किसने मारी बाजी, किसकी सीट छिनी और वाराणसी से लखनऊ तक कैसे बदला चुनावी समीकरण?
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। बीजेपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 5 सीटें आईं। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इन नतीजों में खास बात यह रही कि सपा ने लखनऊ और वाराणसी की स्नातक सीटों पर बीजेपी को पीछे छोड़ दिया। मेरठ में बीजेपी ने दोनों सीटें अपने पास रखीं, जबकि वाराणसी में सपा ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की।

MLC Election : 11 सीटों पर कहां कौन जीता?

निर्वाचन क्षेत्र विजेता पार्टी
मेरठ स्नातक दिनेश कुमार गोयल बीजेपी
मेरठ शिक्षक श्रीचंद शर्मा बीजेपी
आगरा स्नातक मानवेंद्र प्रताप सिंह बीजेपी
आगरा शिक्षक डॉ. आकाश अग्रवाल सपा
इलाहाबाद-झांसी स्नातक डॉ. मान सिंह यादव सपा
लखनऊ शिक्षक उमेश द्विवेदी बीजेपी
लखनऊ स्नातक कांति सिंह सपा
वाराणसी शिक्षक लाल बिहारी यादव सपा
वाराणसी स्नातक आशुतोष सिन्हा सपा
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो बीजेपी
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक ध्रुव कुमार त्रिपाठी बीजेपी

MLC Election : किसने किसकी सीट पर कब्जा किया?

• लखनऊ स्नातक: सपा की कांति सिंह ने बीजेपी के मौजूदा एमएलसी अवनीश कुमार सिंह को हराया। रिपोर्ट के अनुसार जीत का अंतर 17 हजार से अधिक वोट रहा।
• वाराणसी की दोनों सीटें: सपा ने शिक्षक सीट पर लाल बिहारी यादव और स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा के जरिए दोनों सीटें जीतीं।
• आगरा शिक्षक: सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल ने बीजेपी के हरि किशोर तिवारी को हराया।
• मेरठ की दोनों सीटें: बीजेपी ने स्नातक और शिक्षक, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज की।
• गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक: बीजेपी के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्दलीय राजीव यादव को केवल 307 वोटों से हराया।

  1. यूपी की 11 MLC सीटों का परिणाम, बीजेपी 6 और सपा 5 पर विजयी।
  2. विधान परिषद चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के बीच करीबी मुकाबला।
  3. लखनऊ स्नातक सीट पर बीजेपी को झटका, कांति सिंह ने अवनीश सिंह को हराया।
  4. वाराणसी में सपा की बढ़त, दोनों सीटों पर जीत।
  5. मेरठ में बीजेपी का दोनों सीटों पर कब्जा बरकरार।
  6. आगरा में स्नातक सीट बीजेपी और शिक्षक सीट सपा के खाते में।
  7. इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर सपा के मान सिंह यादव की जीत।
  8. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट बीजेपी के खाते में।
  9. गोरखपुर-फैजाबाद में बीजेपी की महज 307 वोटों से जीत।
  10. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले MLC नतीजे बने राजनीतिक चर्चा का विषय

ये भी जानिए : Tata Group : क्या अडानी-अंबानी टाटा समूह को कमजोर करना चाहते हैं? यूथ के बीच क्यों उठ रहा ये सवाल ?

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…