,

Masuleh Village Iran: ईरान का अनोखा मासूलेह गांव, जहां नहीं हैं सड़कें; घरों की छतों से होकर गुजरते हैं लोग

Masuleh Village Iran

BY: Yoganand Shrivastva

Masuleh Village Iran दुनिया में कई ऐसी अनोखी जगहें हैं, जिनकी बनावट और खूबसूरती लोगों को हैरान कर देती है। ईरान का मासूलेह गांव भी ऐसी ही जगहों में शामिल है। बादलों और पहाड़ों के बीच बसा यह गांव अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए मशहूर है। यहां पारंपरिक सड़कों की जगह लोग एक-दूसरे के घरों की छतों से होकर आते-जाते हैं। यही खासियत इसे दुनिया के दूसरे गांवों से अलग बनाती है।

800 से 1000 साल पुराना है गांव

Masuleh Village Iran मासूलेह गांव करीब 800 से 1000 साल पुराना बताया जाता है। यहां पहाड़ की ढलान पर मकानों को सीढ़ियों की तरह बनाया गया है। इस खास बनावट के कारण एक मकान की छत ऊपर बने दूसरे मकान तक पहुंचने का रास्ता बन जाती है।

साल 2007 में इस गांव को यूनेस्को की विश्व धरोहर की संभावित सूची में भी शामिल किया गया था। इसकी ऐतिहासिक बनावट और पारंपरिक वास्तुकला इसे खास पहचान देती है।

न गाड़ियों का शोर, न ट्रैफिक की परेशानी

Masuleh Village Iran पाकिस्तान की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हानिया इब्राहिम ने हाल ही में मासूलेह गांव की यात्रा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा करते हुए गांव की खूबसूरती और अनोखी बनावट के बारे में बताया।

हानिया के मुताबिक, गांव में कारें नहीं चलतीं और न ही ट्रैफिक का शोर सुनाई देता है। यहां चिड़ियों की चहचहाहट और पहाड़ों से आती ताजा हवा के बीच एक अलग ही सुकून महसूस होता है। उन्होंने बताया कि गांव की गलियां और मकानों की बनावट किसी परी कथा जैसी लगती है।

हस्तशिल्प के लिए भी मशहूर है मासूलेह

Masuleh Village Iran मासूलेह सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और अनोखी वास्तुकला के लिए ही नहीं, बल्कि यहां के हस्तशिल्प के लिए भी जाना जाता है। हानिया ने बताया कि यहां आने वाले पर्यटक पहाड़ों के धुंध भरे नजारों के साथ स्थानीय हस्तशिल्प का भी आनंद ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि टैक्सी से गांव के प्रवेश द्वार तक पहुंचा जा सकता है, लेकिन इसके बाद गांव को पैदल ही घूमना पड़ता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Masuleh Village Iran हानिया का मासूलेह गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर कई लोगों ने इस अनोखी जगह पर घूमने की इच्छा जताई। एक यूजर ने इसे बेहद अनोखी जगह बताया, जबकि दूसरे ने ईरान की खूबसूरती और शांति की तारीफ की।

वहीं, कुछ लोगों ने गांव की छतों को रास्ते की तरह इस्तेमाल करने पर सवाल भी उठाए। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर कोई रोज उसकी छत पर घूमे तो वह शोर से परेशान हो जाएगा।

Read this: Aaj ka Mausam: 16 राज्यों में भारी बारिश और 80 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, यूपी-बिहार से दिल्ली तक बिगड़ेगा मौसम

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…