Report: Vandna Rawat
Amit Shah Lucknow Meeting केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, पार्टी के संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अंगद का पैर है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
राम मंदिर और अयोध्या गोलीकांड का किया जिक्र
Amit Shah Lucknow Meeting अमित शाह ने 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर हुई गोलीबारी का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस समय रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं, जबकि भाजपा ने राम मंदिर का निर्माण कराया है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया। शाह ने विपक्षी दलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
तीसरी बार सरकार बनने पर यूसीसी लागू करने की बात
Amit Shah Lucknow Meeting गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर यहां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। उन्होंने पार्टी के पुराने चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 41 प्रतिशत वोट के साथ 73 सीटें जीती थीं। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को करीब 40 प्रतिशत वोट के साथ 312 सीटें मिली थीं।
शाह ने कार्यकर्ताओं से पुराने प्रदर्शन को दोहराने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाता सूची और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष को विशेष सत्र में चर्चा करने की चुनौती भी दी।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारी
Amit Shah Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य कार्यसमिति की बैठक में संगठन की प्राथमिकताओं, जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच और चुनावी रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रोडमैप और रणनीति तैयार करना है।


