,

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

Delhi Rally Indian Politics modi rahul

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान और चुनावी प्रक्रिया को लेकर नई बहस छिड़ी है। विपक्ष चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठा रहा है। 1 नवंबर को रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है। राहुल गांधी सरकार पर रैली में आने वाले लोगों को रोकने का आरोप लगा रहे हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष पर देश को संकट में देखने और विकास में बाधा डालने की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली विपक्ष की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली से पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

Delhi Rally : सियासी मुद्दा बना लोकतंत्र, विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम बारिश के चलते 31 अक्टूबर तक टल गया है। लेकिन उससे पहले राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल का दावा है कि रैली में शामिल होने के लिए दूसरे राज्यों से दिल्ली आ रहे लोगों को रोका जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लगता… देश संकट में हो तो उन्हें खुशी होती है।अब सवाल यही है कि यह लड़ाई लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता की है या आने वाले चुनावों से पहले राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करने की ? सवाल ये भी कि क्या 1 नवंबर की रैली विपक्ष की एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन बनेगी या फिर लोकतंत्र के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव और तेज होगा ?

Delhi Rally : ज्ञानेश के खिलाफ प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग टला

दिल्ली में सियासी संग्राम… मुद्दा चुनाव आयोग, वोट चोरी और लोकतंत्र… कांग्रेस समेत INDIA गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। 30 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम बारिश के कारण टाल दिया गया। हालांकि विपक्ष इसे चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने का माध्यम बता रहा है। तो वहीं 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया।

Delhi Rally : देश की सियासत में लोकतंत्र और संविधान हॉट टॉपिक

राहुल गांधी का कहना है कि यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब से दिल्ली आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को रोका जा रहा है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि विपक्ष का यह आंदोलन संविधान, लोकतंत्र और लोगों के मताधिकार की रक्षा के लिए है।उन्होंने कहा कि यह वोट के अधिकार और संविधान को बचाने की लड़ाई है, जिसमें पूरा विपक्ष एकजुट है।राहुल ने कहा कि लोगों में बहुत गुस्सा है और गहरी भावनात्मक पीड़ा है, क्योंकि लाखों लोगों को उनके वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया है।

उधर राहुल गांधी के आरोपों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा… गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश का हर युवा, किसान और महिला विकसित भारत के निर्माण में जुटा है… लेकिन कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लगता… पीएम ने आरोप लगाया कि देश जब संकट का सामना करता है तो कुछ लोग खुश होते हैं और अफवाह फैलाकर देश में डर और भ्रम का माहौल बनाते हैं।

दरअसल, एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार को घेर रहा है… तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री विपक्ष पर राष्ट्रीय संकट के समय गैर-जिम्मेदाराना राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं… अब सबकी नजरें 31 अक्टूबर के प्रतीकात्मक कार्यक्रम और 1 नवंबर की महारैली पर हैं… देखना होगा कि रामलीला मैदान से विपक्ष क्या संदेश देता है और उसके जवाब में बीजेपी की सियासत किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

CEC के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग
• मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम बारिश के कारण 30 अक्टूबर से टला।
1 नवंबर को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन
• दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली।
राहुल गांधी का बड़ा आरोप
• दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों को रोका जा रहा, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष का विरोध।
विपक्ष की एकजुटता का दावा
• कांग्रेस, सपा, टीएमसी, शिवसेना (UBT), आरजेडी समेत INDIA गठबंधन के दल एक मंच पर।
अमित शाह पर निशाना
• राहुल ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री लोगों को दिल्ली पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
कई राज्यों का जिक्र
• यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब से आने वाले लोगों को रोकने का आरोप।
विपक्ष का साझा मंच
• राहुल गांधी ने कहा कि यह अलग-अलग प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक साझा आंदोलन है।
पीएम मोदी का पलटवार
• गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर देश में संकट और अस्थिरता का माहौल बनाने का आरोप लगाया।
विकास पर राजनीति का आरोप
• पीएम ने कहा कि देश का हर युवा, किसान और महिला विकसित भारत के निर्माण में जुटा है, लेकिन कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लगता।
संकट में खुशी का आरोप
• प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग देश को मुश्किल में देखकर खुश होते हैं और संकट के समय अफवाहें फैलाते हैं।
सियासत के केंद्र में लोकतंत्र
• एक तरफ विपक्ष वोट चोरी और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है, दूसरी तरफ सरकार विपक्ष के आरोपों को देश में भ्रम फैलाने की राजनीति बता रही है।
सरकार बनाम विपक्ष की वैचारिक लड़ाई
• एक तरफ लोकतंत्र और वोट के अधिकार की बात, दूसरी तरफ विकास और राष्ट्रीय हित का सवाल।

ये भी जानिए : UP BJP : 2027 के लिए ‘शाह’ का दांव, अंगद का पांव, उत्तरप्रदेश में बीजेपी ने किया चुनावी शंखनाद

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…