,

Gorakhpur Development Projects: दीपावली से पहले गोरखपुर को 1663 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, 88 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Gorakhpur Development Projects

Report: Arun kumar

Gorakhpur Development Projects मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 1 नवंबर को गोरखपुर को करीब 1663 करोड़ रुपये की लागत वाली 88 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं के माध्यम से शहर की कनेक्टिविटी, बुनियादी सुविधाओं और जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।

59.44 करोड़ के रेल ओवरब्रिज का करेंगे उद्घाटन

Gorakhpur Development Projects मुख्यमंत्री चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के भोपा बाजार में 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बने रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 495.24 करोड़ रुपये की गोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण भी करेंगे। इस परियोजना से शहर के उत्तरी क्षेत्र के 17 वार्डों में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने और जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।

दूसरे चरण पर खर्च होंगे 92.72 करोड़ रुपये

Gorakhpur Development Projects मुख्यमंत्री गोड़धोइया नाला परियोजना के दूसरे चरण का शिलान्यास भी करेंगे। इस चरण पर 92.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत 1.50 किलोमीटर लंबे कच्चे नाले को आरसीसी से पक्का किया जाएगा। साथ ही सड़क निर्माण, 120 स्ट्रीट लाइट लगाने और लैंडस्केपिंग के कार्य कराए जाएंगे।

721 करोड़ की सीवरेज योजना को मिलेगी गति

Gorakhpur Development Projects इसके अलावा गोड़धोइया नाले के समानांतर 65.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क और 721.40 करोड़ रुपये की गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए-3 का शिलान्यास किया जाएगा। सीवरेज योजना के तहत करीब 350 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से गोरखपुर में जलभराव, सीवर और यातायात से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

Read this: Hardeep Singh Puri का प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता प्रदेश के विकास के लिए लाभकारी सिद्ध होगी: मुख्यमंत्री

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…