,

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पहली तस्वीर साझा कर इस नए रिश्ते की जानकारी दी। उमर अब्दुल्ला ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “कल से एक नए सफर की शुरुआत हुई।” उन्होंने इस पोस्ट में निधि राजदान को भी टैग किया। उमर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी अपनी शादी की पुष्टि की।

पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से तीन महीने पहले हुआ था तलाक

Omar Abdullah Marriage उमर अब्दुल्ला की यह शादी उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक की मंजूरी मिलने के करीब तीन महीने बाद हुई है। 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों के वैवाहिक संबंध समाप्त करने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाह खत्म करने और लंबित विवादों को सुलझाने पर सहमति जताई थी।

अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया था आवेदन

Omar Abdullah Marriage यह मामला सुप्रीम कोर्ट तब पहुंचा था, जब उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से तलाक देने की मांग करते हुए संयुक्त आवेदन दाखिल किया था।

दोनों पक्षों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया था कि उमर और पायल ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं। दोनों लंबित विवादों को आपसी सहमति से खत्म करने और एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर भी सहमत हैं।

1994 में हुई थी उमर और पायल की शादी

Omar Abdullah Marriage उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी वर्ष 1994 में हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी। इस शादी से उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम जाहिर और जमीर हैं। दोनों वर्ष 2009 से अलग रह रहे थे। उमर अब्दुल्ला ने वर्ष 2011 में सार्वजनिक रूप से अपने अलगाव की जानकारी दी थी।

Read this: Ujjain: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, अभिनेता विनीत शर्मा ने भी किए दर्शन; नंदी हॉल में लिया आशीर्वाद

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…