Hardeep Singh Puri : भोपाल, भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
Hardeep Singh Puri : हरदीप सिंह पुरी का आज नामांकन पत्र दाखिल कराया
Hardeep Singh Puri इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए गए हरदीप सिंह पुरी का आज नामांकन पत्र दाखिल कराया गया। यह हम सभी के लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है कि मध्यप्रदेश को उनके जैसे अनुभवी, वरिष्ठ एवं कुशल नेतृत्व का साथ मिलने जा रहा है।

Hardeep Singh Puri उन्होंने कहा कि हरदीप सिंह पुरी भारत सरकार में एक मंत्री और कुशल प्रशासक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता निश्चित रूप से केंद्र सरकार के साथ-साथ मध्यप्रदेश के विकास के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी।
Hardeep Singh Puri उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों एवं सभी विधायकों ने उपस्थित रहकर नामांकन प्रक्रिया में सहभागिता की और इस संकल्प को मजबूती प्रदान की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होने जा रहा है। हम सभी बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि हरदीप सिंह पुरीको इस निर्वाचन में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त हो और उनके अनुभव का लाभ मध्यप्रदेश को भी मिले। मेरी ओर से हरदीप सिंह पुरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ये भी जानिए : IND vs NZ: भारत ए ने पहले दिन बनाए 291 रन, ध्रुव जुरेल शतक से एक रन दूर; मुश्किल शुरुआत के बाद कप्तान ने संभाली पारी


