Shiva Sharma Murder Case लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में तीनों मुख्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।
नागपुर से गिरफ्तार किए गए थे तीनों आरोपी
Shiva Sharma Murder Case शिवा शर्मा की हत्या 9 अक्टूबर को हुई थी। मामले में एसटीएफ और लखनऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 22 अक्टूबर को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
मामले में कई सवालों के जवाब अब भी बाकी
Shiva Sharma Murder Case अब अदालत ने तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी है। वहीं, शिवा शर्मा की मौत के मामले में अब भी कई सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


