,

Zhou Qunfei: कभी 114 रुपये की दिहाड़ी करती थीं झोउ कुनफेई, अब बनीं चीन की सबसे अमीर महिला

Zhou Qunfei कभी एक घड़ी के कांच बनाने वाली फैक्ट्री में महज 114 रुपये रोजाना की दिहाड़ी पर काम करने वाली झोउ कुनफेई आज चीन की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। 56 वर्षीय झोउ ने 11 साल बाद एक बार फिर यह खिताब हासिल किया है। हुरुन रिचेस्ट विमेन इन चाइना 2026 की सूची में उनका नाम शीर्ष पर है। उनकी कुल संपत्ति करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।

23 साल की उम्र में शुरू किया अपना कारोबार

Zhou Qunfei साल 1970 में चीन के हुनान प्रांत में जन्मीं झोउ कुनफेई ने स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने एक घड़ी के कांच बनाने वाली फैक्ट्री में काम करना शुरू किया। कड़ी मेहनत और अनुभव के दम पर उन्होंने 23 साल की उम्र में अपनी ग्लास प्रोसेसिंग वर्कशॉप शुरू की।

झोउ ने स्क्रीन प्रिंटिंग और घुमावदार कांच बनाने की तकनीकें खुद सीखीं। आगे चलकर उन्होंने ‘लेंस टेक्नोलॉजी’ कंपनी की स्थापना की। उनकी कंपनी ने मोबाइल फोन के लिए कांच के कवर बनाने के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।

आईफोन के कांच की सप्लाई से बदली किस्मत

Zhou Qunfei साल 2007 में जब एप्पल का पहला आईफोन बाजार में आया, तब झोउ की कंपनी उसके ग्लास कवर की प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनी। वर्ष 2011 से 2014 के बीच कंपनी की करीब आधी कमाई अकेले एप्पल से होती थी। इस कारोबार ने कंपनी को तेजी से आगे बढ़ाया और झोउ की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ।

2015 में पहली बार बनीं चीन की सबसे अमीर महिला

मार्च 2015 में शेनझेन शेयर बाजार में कंपनी के सूचीबद्ध होने के बाद झोउ पहली बार चीन की सबसे अमीर महिला बनी थीं। हालांकि, 2018 में अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और एप्पल की बिक्री में गिरावट के कारण कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई। इसका असर उनकी संपत्ति पर भी पड़ा।

इसके बाद झोउ ने कारोबार का विस्तार करते हुए इलेक्ट्रिक वाहन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े हार्डवेयर और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में कदम रखा। जुलाई 2025 में कंपनी ने कारोबार के विस्तार के लिए हांगकांग में दूसरी बार सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया पूरी की।

हुरुन की 2026 सूची में फिर मिला शीर्ष स्थान

28 अक्टूबर को जारी हुरुन रिचेस्ट विमेन इन चाइना 2026 की सूची के अनुसार, पिछले एक साल में झोउ की संपत्ति में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ उन्होंने 1.76 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति वाली झोंग हुइजुआन को पीछे छोड़ दिया।

हुरुन वर्ष 1999 से यह सूची जारी कर रहा है। इसमें महिलाओं की व्यक्तिगत संपत्ति का आकलन किया जाता है। इस साल सूची के शीर्ष 50 में शामिल 65 प्रतिशत महिलाएं स्वनिर्मित उद्यमी हैं। इन सभी की कुल संपत्ति 27.46 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

पति के साथ साझा संपत्ति में 33वें स्थान पर

हुरुन की समग्र अमीरों की सूची में झोउ कुनफेई और उनके पति संयुक्त संपत्ति के आधार पर 33वें स्थान पर हैं। वहीं, बाइटडांस के संस्थापक झांग यिमिंग 9.53 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

झोउ की कहानी फैक्ट्री में दिहाड़ी मजदूरी से लेकर वैश्विक तकनीकी उद्योग में बड़ी उद्यमी बनने तक के सफर को दर्शाती है।

Read this: Ujjain: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, अभिनेता विनीत शर्मा ने भी किए दर्शन; नंदी हॉल में लिया आशीर्वाद

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…