,

LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतें स्थिर

LPG

BY: Yoganand Shrivastva

LPG तेल विपणन कंपनियों ने रविवार, 1 नवंबर को एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इस बार राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, पेट्रोल-डीजल और 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में अब 2820 रुपये में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

LPG दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2810 रुपये से बढ़कर 2820 रुपये हो गई है। इस सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में किया जाता है।

इससे पहले 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस तरह लगातार दूसरे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

LPG 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस महीने कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। इससे पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उसके बाद से दरें स्थिर बनी हुई हैं।

पेट्रोल और डीजल के दाम भी स्थिर

LPG तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया है। यानी वाहन चालकों को इस महीने ईंधन के लिए पहले जितनी ही कीमत चुकानी होगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहने के बावजूद कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम स्थिर रखे हैं। तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत के अनुसार दरों में बढ़ोतरी या कटौती करती हैं।

Read this: Chanakya neeti: दुश्मनों से आगे रहना है तो अपनाएं आचार्य चाणक्य के ये 4 सूत्र, मुश्किल हालात में भी नहीं खाएंगे मात

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…