,

Suman Mahto: पूर्व सांसद सुमन महतो के नेतृत्व में ‘आरंभ – एक नई शुरुआत’ संस्था का शुभारंभ, जरूरतमंदों के बीच बांटी गईं दिवाली की खुशियां

Suman Mahto

Report: Prem Shrivastva

Suman Mahto शहर में सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को ‘आरंभ – एक नई शुरुआत’ संस्था का शुभारंभ किया गया। संस्था की अध्यक्षता जमशेदपुर की पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो करेंगी। संस्था की ओर से मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।

जरूरतमंद परिवारों को बांटे मिट्टी के दीये और कपड़े

Suman Mahto संस्था के शुभारंभ के अवसर पर अध्यक्ष सुमन महतो और उनकी टीम ने डिमना बस्ती में जरूरतमंद परिवारों के बीच दिवाली की खुशियां बांटीं। इस दौरान लोगों को मिट्टी के दीये और कपड़े वितरित किए गए। महिलाओं को साड़ियां, जबकि पुरुषों को धोती और गंजी दी गई। वहीं, बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी, किताबें और अन्य जरूरी स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई।

जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना संस्था का उद्देश्य

Suman Mahto संस्था के सदस्यों ने बताया कि ‘आरंभ – एक नई शुरुआत’ का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना है।

इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ. शाहरुख मलिक, सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Read this: Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी फिर हुआ सस्ता, दिल्ली से भोपाल, इंदौर तक जानें अपने शहर का भाव

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…