,

Divyangjan Diwali Mela: दिव्यांगजनों के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

Divyangjan Diwali Mela

Report: Vandna Rawat

Divyangjan Diwali Mela मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए नई पहल कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से प्रदेश के सभी मंडलों में दीपावली मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में दिव्यांगजनों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। इसका उद्देश्य उनके हुनर को पहचान दिलाने के साथ उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने कौशल के माध्यम से रोजगार और आय के नए अवसर हासिल कर सकें।

लखनऊ मंडल को सात लाख, अन्य मंडलों को तीन-तीन लाख रुपये

Divyangjan Diwali Mela प्रदेश के प्रत्येक मंडल में दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित सामग्री के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मेले आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत लखनऊ मंडल में आयोजन के लिए सात लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जबकि लखनऊ को छोड़कर अन्य प्रत्येक मंडल को तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।

विभाग ने सभी उपनिदेशकों और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों और मंडलों में मेले के आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शेष मंडलों और जनपदों से आयोजन संबंधी प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

दिव्यांगजनों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

Divyangjan Diwali Mela योगी सरकार की इस पहल से दिव्यांगजनों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित वस्तुओं और अन्य उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। दीपावली मेले उनके उत्पादों के प्रचार-प्रसार, बिक्री और नए ग्राहक तैयार करने का मंच बनेंगे। इससे उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलने के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता का रास्ता भी मजबूत होगा।

सरकार का प्रयास है कि दिव्यांगजन केवल सरकारी सहायता पर निर्भर न रहें, बल्कि अपने हुनर और मेहनत के दम पर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकें। मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले ये मेले उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने और समाज की मुख्यधारा में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

प्रतिभा को बाजार से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता : राजेश कुमार सिंह

Divyangjan Diwali Mela दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनकी प्रतिभा और कौशल को उचित मंच उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी मंडलों में दीपावली मेले आयोजित कराने की पहल की गई है।

उन्होंने बताया कि इन मेलों में दिव्यांगजनों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री होगी, जिससे उन्हें अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिल सकेगा। इससे आय के नए अवसर पैदा होंगे और स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा। विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को आयोजन की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read this: Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी फिर हुआ सस्ता, दिल्ली से भोपाल, इंदौर तक जानें अपने शहर का भाव

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…