,

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर गुड्डू का हाफ एनकाउंटर, अस्पताल में भर्ती

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर गुड्डू का हाफ एनकाउंटर किया। इस दौरान गुड्डू घायल हुआ और उसे इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।


कैसे हुआ हाफ एनकाउंटर

पुलिस के अनुसार गुड्डू शालीमार बाग इलाके में हुई हत्या के एक मामले में फरार था। उसके खिलाफ बलात्कार, हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने गुड्डू को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुड्डू घायल हो गया।


बड़े पैमाने पर छापेमारी

गुड्डू के हाफ एनकाउंटर के बाद दिल्ली पुलिस ने NCR क्षेत्र में 58 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में:

  • 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
  • 36 लोगों को हिरासत में लिया गया
  • अलग-अलग स्थानों से हथियार, बुलेट प्रूफ SUV, 50 लाख रुपये कैश और सोना बरामद हुआ

इस छापेमारी के दौरान गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।


दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई राजधानी में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश देती है और शहर को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…