,

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Madhupur Hospital

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने मधुपुर थाना में आवेदन देकर जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Madhupur Hospital जन्म के कुछ घंटे बाद बिगड़ी नवजात की हालत

जानकारी के अनुसार, फुलची गांव निवासी मनीषा देवी को प्रसव के लिए बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर में उन्होंने एक नवजात को जन्म दिया। परिजनों का कहना है कि जन्म के कुछ घंटों बाद ही बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

Madhupur Hospital एम्बुलेंस में देरी का आरोप

परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने नवजात को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। मजबूरी में परिजन बच्चे को बाइक से एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। आरोप है कि इलाज में हुई देरी और समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण शाम करीब चार बजे नवजात की मौत हो गई।

मधुपुर थाना में दिया गया आवेदन

Madhupur Hospital हंगामा, नारेबाजी और कार्रवाई की मांग

नवजात की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। गुरुवार को परिजनों ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई तथा संबंधित डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Read this: Ambikapur Mahua Liquor Factory Raid: किराए के मकान में चल रही थी महुआ शराब की फैक्ट्री, 70 लीटर शराब और 480 किलो लाहन जब्त

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार