,

CommonWealth Games 2026 : तीसरे दिन भारत की नजरें पदकों पर, मीराबाई चानू गोल्ड हैट्रिक के लिए तैयार

CommonWealth Games 2026 day-3-india-live-update

CommonWealth Games 2026 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिवस भारतीय खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत आज पांच अलग-अलग खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहा है। वेटलिफ्टिंग, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक और तैराकी जैसे खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

तीसरे दिन सबसे ज्यादा निगाहें स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पर रहेंगी। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग में उतरेंगी और उनका लक्ष्य लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल जीतना होगा। इससे पहले उन्होंने गोल्ड कोस्ट 2018 और बर्मिंघम 2022 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

CommonWealth Games 2026

ग्लासगो मीराबाई के लिए खास शहर है, क्योंकि साल 2014 में यहीं उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला बड़ा मल्टी-स्पोर्ट्स मेडल जीता था। अब एक बार फिर वह इसी शहर में स्वर्णिम इतिहास दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

CommonWealth Games 2026 : वेटलिफ्टिंग में भारत की बड़ी उम्मीदें

मीराबाई चानू के अलावा पुरुष वर्ग में ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा) और राजा मथुपांडी (65 किग्रा) भी भारत की चुनौती मजबूत करेंगे। भारतीय दल को वेटलिफ्टिंग से पदक की उम्मीद है।

CommonWealth Games 2026 : लॉन बाउल्स में भारत को मिली पहली हार

लॉन बाउल्स में भारत की महिला पेयर्स टीम रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह को नामीबिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप बी के मुकाबले में भारतीय जोड़ी को टाईब्रेकर में 7-5, 1-10, 3-0 से शिकस्त मिली।

मुकाबले में भारत ने शुरुआत अच्छी की और बढ़त भी बनाई, लेकिन नामीबिया की टीम ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। अब भारतीय जोड़ी का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा, जो सेमीफाइनल की राह तय करने में अहम साबित हो सकता है।

CommonWealth Games 2026 : जिमनास्टिक और तैराकी में भी पदक की उम्मीद

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक में भारत की प्रतिष्ठा सामंता महिला वॉल्ट फाइनल में हिस्सा लेंगी, जबकि तपन मोहंती पुरुष ऑल-अराउंड फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

स्विमिंग में ओलंपियन श्रीहरि नटराज भारतीय पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम की अगुवाई करेंगे। टीम में आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और शशिकुमार भी शामिल हैं।

CommonWealth Games 2026 : बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ी रिंग में उतरेंगे

मुक्केबाजी में भारत के लिए प्रीति पवार, जादुमणि सिंह मांडेंगबाम और आदित्य प्रताप यादव राउंड ऑफ 16 मुकाबलों में उतरेंगे। भारतीय मुक्केबाजों से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के कई बड़े खिलाड़ी पदक की दौड़ में हैं। देशभर के खेल प्रेमियों की नजरें अब मीराबाई चानू समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

ये भी जानिए : Election Commission : उपचुनाव की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, दतिया से 14 पुलिस अधिकारी हटाए

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 13 सितंबर 2026, रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

PM Kisan Maandhan Yojana: किसानों को 60 साल के बाद मिलेगी ₹3,000 मासिक पेंशन, ऐसे करें आवेदन

PM Kisan Maandhan Yojana छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक

Bhagwandas Sabnani: बहनों का सम्मान पूरे परिवार का सम्मान, विधायक ने महिलाओं को किया सम्मानित

Bhagwandas Sabnani ने शनिवार को भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित

Indore Thar Accident: इंदौर में 50 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार थार, चार लोग घायल; एयरबैग ने बचाई जान

Indore Thar Accident: प्रतीक सेतु ब्रिज पर अनियंत्रित थार रेलिंग तोड़कर नीचे

Chhattisgarh Olympic Association: रायपुर में वार्षिक आमसभा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैठक में पहुंचे

Chhattisgarh Olympic Association: न्यू सर्किट हाउस में वार्षिक आमसभा का आयोजन छत्तीसगढ़