by: vijay yadav
Election Commission : नई दिल्ली, भारत निर्वाचन आयोग ने दतिया जिले में चुनावी निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाया है। आयोग के निर्देश के बाद दतिया से 14 पुलिस अधिकारियों को हटाने की कार्रवाई की गई है।
आयोग के पत्र के अनुपालन में पुलिस महानिदेशक (DGP) ने संबंधित अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। यह कार्रवाई आगामी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान प्रशासनिक निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जाएंगे और आचार संहिता व चुनावी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।




