Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ram Navami Festival Bhilai: More than 1100 flag bearers honored in Bhilai

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान में भव्य सम्मान समारोह

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित रामनवमी महोत्सव आज मध्य भारत का सबसे बड़ा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है। 41वें वर्ष में प्रवेश कर चुके इस भव्य उत्सव के अंतर्गत श्रीराम चौक, खुर्सीपार मैदान में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों और झांकी प्रमुखों का सम्मान किया गया।

Ram Navami Festival Bhilai: समिति पिछले 40 वर्षों से लगातार रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर रही है। इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं और पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बना रहता है। भिलाई, जिसे ‘मिनी इंडिया’ भी कहा जाता है, में यह आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन चुका है।

Ram Navami Festival Bhilai: 1986 से शुरू हुआ कारवां बना विराट शोभायात्रा, अयोध्या आंदोलन से मिली प्रेरणा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 1986 में जब इस यात्रा की शुरुआत हुई थी, तब शहर के कई क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े थे। उस समय कुछ दर्जन लोग साइकिल और मेटाडोर में प्रभु श्रीराम की तस्वीर लेकर निकले थे, जो आज हजारों ध्वजवाहकों की विशाल शोभायात्रा में परिवर्तित हो चुकी है।

Ram Navami Festival Bhilai: उन्होंने इस आयोजन को अयोध्या आंदोलन से प्रेरित जनजागरण का परिणाम बताया और कहा कि अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर अयोध्या के कारण आज वह स्थान विश्व के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल हो चुका है। यहाँ करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं, जिससे पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिला है।

READ ALSO: Khargone cultural event : नवग्रह मेले में भरतनाट्यम प्रस्तुति देंगी मीनाक्षी शेषाद्री, बोलीं, यह मेरी ‘सेकेंड इनिंग’

समिति द्वारा चलाया जा रहा ‘एक मुट्ठी दान श्रीराम के नाम’ अभियान भी सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है। इस पहल के तहत घर-घर से अन्न संग्रह कर महाप्रसाद तैयार किया जाता है। युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि यह आयोजन अब तीसरी-चौथी पीढ़ी तक पहुँच चुका है और आने वाले वर्षों में इसे और भी भव्य रूप देने का संकल्प लिया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय