,

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

- Advertisement -
Ad imageAd image
OperationCrackdown

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी

OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत सघन सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बाहरी असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और जिले में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

OperationCrackdown अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना और कोतवाली क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है। अब तक कुल 879 बाहरी व्यक्तियों का भौतिक और दस्तावेजी सत्यापन किया जा चुका है। सत्यापित व्यक्तियों का पूरा विवरण संबंधित कोतवाली में रजिस्टर और डिजिटल माध्यम से सुरक्षित किया गया है।

OperationCrackdown पुलिस द्वारा सत्यापन के दौरान संबंधित व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है। इसके लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पोर्टल जैसे ICJS, CCTNS और NATGRID पर डेटा सर्च किया जा रहा है, ताकि कोई भी वांछित या संदिग्ध व्यक्ति पहचान छिपाकर जिले में न रह सके।

OperationCrackdown पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

OperationCrackdown रुद्रप्रयाग पुलिस ने जिले के मकान मालिकों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और ठेकेदारों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों, बाहरी श्रमिकों और घरेलू सहायकों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। सत्यापन न कराने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान को जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी जानिए : CM पुष्कर सिंह धामी ने 234.55 करोड़ के 34 प्रमुख स्थायी कार्यों का किया शिलान्यास

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर