,

CG Assembly News : छत्तीसगढ़ बजट सत्र 23 फरवरी से, अंतरिम जमानत के बाद कवासी लखमा को शर्तों के साथ मिली अनुमति

CG Assembly News

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर

CG Assembly News : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्र की शुरुआत 23 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसके बाद 24 फरवरी को वित्त मंत्री राज्य का बजट पेश करेंगे, जबकि 25 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी।

CG Assembly

CG Assembly News : कवासी लखमा को मिली सत्र में शामिल होने की अनुमति

CG Assembly News : प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा आगामी बजट सत्र में भाग ले सकेंगे। उन्हें उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद विधानसभा में उपस्थित होने की अनुमति दी गई है। हालांकि यह अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में 7 फरवरी को उनसे अभिमत मांगा गया था, जिसके आधार पर उन्हें सत्र में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की गई।

CG Assembly

CG Assembly News : एक महीने तक चलेगा सत्र

CG Assembly News : यह बजट सत्र करीब एक महीने तक चलेगा, जिसमें राज्य के वित्तीय प्रस्तावों के साथ-साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं और नीतियों पर चर्चा होने की संभावना है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस होने के भी आसार हैं।

READ ALSO: Raipur: रायपुर-महासमुंद रोड पर बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…