ग्वालियर में आवारा कुत्तों का आतंक: घर के बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची पर हमला, अस्पताल पहुंचे 55 पीड़ित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

ग्वालियर | ग्वालियर के भगवानपुरा क्षेत्र (शिवपुरी लिंक रोड) में शनिवार को आवारा कुत्तों ने एक 8 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली राजकुमारी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक झुंड में आए कुत्तों ने उसे घेर लिया और उसके पैर पर बुरी तरह काट लिया। बच्ची की दर्द भरी चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुत्तों को किसी तरह भगाया।

घायल बच्ची को तुरंत परिजन न्यू जेएएच अस्पताल के पीएसएम विभाग ले गए। डॉक्टरों ने उसे एंटी-रेबीज टीका और घाव के आसपास विशेष इंजेक्शन लगाए। चिकित्सकों के अनुसार, घाव गहरा था और संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा था।इसी दिन अस्पताल में कुत्ते के काटने के कुल 55 मरीज पहुंचे। इनमें कुछ को पहला, कुछ को दूसरा और कुछ को तीसरा एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को डबरा क्षेत्र के गोराघाट पचोखरा गांव में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जब 55 वर्षीय महिला रामश्री पर खेत जाते समय आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था। कुत्ते ने उनके पैर का मांस नोच लिया था, जिससे हड्डी तक बाहर आ गई थी। उन्हें भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने नगर निगम से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक