UttarPradesh News 19 Feb : 600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी, जापान की भविष्य की रेल तकनीक से होंगे रूबरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Swachh Gomti Initiative

UttarPradesh News 19 Feb : पटरी से ऊपर हवा में तैरकर चलने वाली ट्रेन का लेंगे अनुभव, 100 किमी की परीक्षण यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

रिपोर्ट- वंदना रावत

UttarPradesh News 19 Feb : लखनऊ। जापान की अत्याधुनिक मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन, जो चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलती है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का विशेष आकर्षण बनने जा रही है। मुख्यमंत्री अपने जापान प्रवास के दौरान इस हाईस्पीड ट्रेन में 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा करेंगे जिसमें 50 किलोमीटर जाना और 50 किलोमीटर की वापसी होगी।

UttarPradesh News 19 Feb : मैग्लेव ट्रेन को आधुनिक परिवहन का भविष्य माना जा रहा है। चुंबकीय तकनीक के कारण ट्रेन और ट्रैक के बीच प्रत्यक्ष संपर्क समाप्त हो जाता है, जिससे घर्षण लगभग शून्य हो जाता है। यही कारण है कि यह ट्रेन 600 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति हासिल करने में सक्षम है। जापान टोक्यो से नागोया के बीच मैग्लेव कॉरिडोर को वर्ष 2027 तक शुरू करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है, जिसके बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा समय आधे से भी कम रह जाएगा।

UttarPradesh News 19 Feb : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह यात्रा केवल तकनीकी जिज्ञासा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश में पहले ही एक्सप्रेसवे, मेट्रो और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम जैसे परियोजनाओं के जरिए गतिशील इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में मैग्लेव जैसी भविष्य की तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव नीति निर्माण और दीर्घकालिक योजना के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

UttarPradesh News 19 Feb : जापानी विशेषज्ञों के अनुसार इस ट्रेन में सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट और अत्याधुनिक गाइडवे सिस्टम का उपयोग किया गया है, जो इसे उच्च गति के साथ स्थिरता और सुरक्षा भी प्रदान करता है। फिलहाल ट्रायल चरण में संचालित यह ट्रेन जापान की तकनीकी क्षमता और नवाचार की मिसाल मानी जा रही है।

UttarPradesh News 19 Feb : मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को भारत-जापान सहयोग के व्यापक परिप्रेक्ष्य में भी देखा जा रहा है। हाईस्पीड रेल, स्मार्ट मोबिलिटी और सतत परिवहन के क्षेत्र में सहयोग से उत्तर प्रदेश समेत देश के परिवहन नेटवर्क को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

जापान की मैग्लेव ट्रेन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह सफर न केवल तकनीकी प्रगति का अनुभव होगा बल्कि तेज, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की भावी तस्वीर को भी करीब से देखने का अवसर प्रदान करेगा।

ये भी जानिए : ilibhit: पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने CM योगी से की मुलाकात, बाढ़ सुरक्षा और चीनी मिल नवीनीकरण का उठाया मुद्दा

Fire Incident Raipur: रायपुर के फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Fire Incident Raipur: रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह टिंबर

Peddi: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज टली, मेकर्स बोले- बेहतर अनुभव के लिए लिया फैसला

Peddi: राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में काफी

Trump China Visit: बीजिंग दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- चीन खुश, होर्मुज खुला रहेगा

Trump China Visit: डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रस्तावित बीजिंग यात्रा से पहले

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. पावर प्लांट हादसा: 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 16 जिलों में लू

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Sasaram: बर्थडे पार्टी से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक की मौत, 2 गंभीर

Report by: Avinash Srivastwa Sasaram: रोहतास जिले के सासाराम में पुरानी जीटी

Fire Incident: बोकारो के राम मंदिर मार्केट में भीषण आग, कॉस्मेटिक दुकान जलकर राख

Fire Incident: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मार्केट में

Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत का स्वच्छता अभियान शुरू, वार्ड 7 महुलडंगाल से हुई पहल

Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने