,

MP News 20 Feb : समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु 1.81 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

sagar govind singh rajpoot

MP News 20 Feb : पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च, प्रदेश में 3186 पंजीयन केन्द्र स्थापित

MP News 20 Feb : समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु 1.81 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन : गोविंद सिंह राजपूत भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये अब तक एक लाख 81 हजार 793 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। किसान 7 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं।

उन्होंने किसानों से अपील की है कि निर्धारित समय में पंजीयन जरूर करा लें। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। कुल 3186 पंजीयन केन्द्र बनाये गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिये गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो गत वर्ष से 160 रूपये अधिक है।

MP News 20 Feb : समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु 1.81 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन : गोविंद सिंह राजपूत मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि अभी तक इंदौर संभाग में 27 हजार 175, उज्जैन में 73 हजार 398, ग्वालियर में 3358, चम्बल में 1449, जबलपुर में 12 हजार 342, नर्मदापुरम में 11 हजार 698, भोपाल में 41 हजार 268, रीवा में 3242, शहडोल में 726 और सागर में 7137 किसानों ने पंजीयन कराया है।


MP News 20 Feb : समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु 1.81 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन : गोविंद सिंह राजपूत मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है। पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है।

MP News 20 Feb : समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु 1.81 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन : गोविंद सिंह राजपूत किसानों को करें एसएमएस :

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि विगत रबी एवं खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस से सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। गांव में डोंडी पिटवाकर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर पंजीयन सूचना प्रदर्शित कराने तथा समिति/ मंडी स्तर पर बैनर लगवाने के निर्देश भी दिये गये हैं।

Read More MP AI initiatives; कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और सुशासन में AI का करेंगे उपयोग : सीएम

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…