,

Lucknow लखनऊ में शर्मसार हुई गुरु-शिष्य की परंपरा: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर कराया गर्भपात, आरोपी ट्यूशन टीचर गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lucknow

Report: Rashid

Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ट्यूशन टीचर ने गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक शिक्षक द्वारा अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और उसका जबरन गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

विश्वास का कत्ल: 20 दिनों तक मासूम का शारीरिक शोषण

Lucknow आरोपी वीर सिंह पीड़ित नाबालिग छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। परिजनों का आरोप है कि पिछले 20 दिनों के भीतर आरोपी ने डरा-धमकाकर दलित छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दरिंदगी के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई। मामला खुलने के डर से आरोपी ने किसी को कानोकान खबर नहीं होने दी और चुपके से छात्रा का गर्भपात करा दिया।

असहनीय पीड़ा ने खोला राज: मां को सुनाई आपबीती

Lucknow जबरन कराए गए गर्भपात के बाद नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई और उसे असहनीय शारीरिक पीड़ा होने लगी। जब पीड़िता की मां ने उससे पूछताछ की, तो बच्ची फूट-फूट कर रोने लगी और शिक्षक की काली करतूतों का पर्दाफाश किया। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद वे तुरंत न्याय की गुहार लगाने थाने पहुँचे।

कानूनी शिकंजा: पाक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई

Lucknow मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी के निर्देश पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी वीर सिंह के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और दुष्कर्म की अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Read this: Bihar सुपौल में बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की घूस लेते सर्वे अमीन गिरफ्तार, निगरानी विभाग के जाल में फंसा भ्रष्टाचार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल