कर्नाटक: विरोध प्रदर्शन के बीच मंच पर भड़के सीएम सिद्धारमैया, पुलिस अधिकारी को लगाई फटकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कर्नाटक में महंगाई के खिलाफ आयोजित एक विरोध सभा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अप्रत्याशित विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान गुस्से में आकर उन्होंने मंच पर ही पुलिस अधिकारियों को डांट लगा दी। सभा का यह वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो भी सामने आया है।

विरोध के बीच मंच पर बढ़ा तनाव

सभा के दौरान जब सिद्धारमैया भाषण दे रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर पाकिस्तान समर्थक होने का आरोप लगाते हुए काले कपड़े दिखाकर प्रदर्शन किया। इससे नाराज होकर सीएम ने भाषण बीच में रोक दिया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर भड़क उठे। सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि यह विरोध बीजेपी समर्थकों द्वारा किया गया है।

वीडियो में दिखा गुस्सा

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही विरोध शुरू हुआ, मुख्यमंत्री ने गुस्से में कहा, “ए चुप हो जाओ, ये कौन लोग हैं?” कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें शांत रहने और भाषण जारी रखने की सलाह दी, लेकिन सिद्धारमैया ने उनकी बात अनसुनी कर दी।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री एचके पाटिल ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की कि नारेबाजी करने वाले बीजेपी कार्यकर्ता हैं और उन्हें कांग्रेस के समर्थन में नारे लगवाकर कार्यक्रम जारी रखना चाहिए, लेकिन सीएम का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

पुलिस अधिकारी पर फूटा गुस्सा

सीएम सिद्धारमैया ने मंच से ही पुलिस अधिकारी को बुलाते हुए कहा, “ए पुलिस! यहां आ, एसपी कौन है? तुम पहले आओ।” जब पुलिसकर्मी मंच पर पहुंचे, तो सीएम ने उनकी ओर इशारा करते हुए डांटा, “तुम लोग कर क्या रहे हो? ये प्रदर्शनकारी यहां कैसे पहुंच गए? क्या काम कर रहे हो?”

सिद्धारमैया के बयान पर भी उठा विवाद

इस बीच, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों पर सीएम सिद्धारमैया की टिप्पणी भी चर्चा में है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि आतंकी हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौजूद रहना चाहिए था, लेकिन वे बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जनता को “टोपी पहना” (गुमराह) रहे हैं।

आतंकी घटनाओं पर भारत की प्रतिक्रिया के सवाल पर उन्होंने कहा था, “युद्ध की जरूरत नहीं है। हम इसके समर्थन में नहीं हैं। सख्त कदम उठाने चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए।”

तहव्वुर राणा की हिरासत 12 दिन के लिए बढ़ी, एनआईए कोर्ट का आदेश..यह भी पढ़े

PM नहीं भगवान, सवाल पूछना गुनाह? पहलगाम हमले पर सियासी आग में जल रही लोकगायिका नेहा

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के