दुर्ग: तीन तलाक का पहला मामला, आरोपी मोहम्मद रईस भोपाल से गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg: First case of triple talaq, accused Mohammad Raees arrested from Bhopal

लोकेशन: दुर्ग | रिपोर्टर: विष्णु गौतम

दुर्ग जिले में दर्ज हुए तीन तलाक के पहले प्रकरण में पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए आरोपी मोहम्मद रईस को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मुस्लिम विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम की धारा 4 के तहत पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी के फरार हो जाने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी और मुखबिर की सूचना पर उसे भोपाल से पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेशमा फातिमा ने थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका विवाह 16 नवम्बर 2023 को कसारीडीह निवासी मोहम्मद रईस के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था। शादी के दौरान प्रार्थिया की मां ने दूल्हे को 1,07,786 रुपये नकद सलामी के साथ सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान भेंट किए थे।

निकाह के बाद रेशमा फातिमा नागपुर से कसारीडीह आकर अपने पति के साथ रहने लगी थी। कुछ ही दिनों में मोहम्मद रईस का व्यवहार बदलने लगा और रेशमा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। स्थिति तब और बिगड़ गई जब 18 दिसम्बर 2024 को मोहम्मद रईस ने बिना किसी ठोस कारण के रेशमा को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने दूसरी लड़की से विवाह भी कर लिया।

तीन तलाक जैसी गंभीर घटना का सामना करने के बावजूद रेशमा फातिमा ने साहस दिखाते हुए थाना पद्मनाभपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और अंततः उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस मामले ने जिले में तीन तलाक के खिलाफ जागरूकता और न्याय के लिए एक नई मिसाल पेश की है।

PM नहीं भगवान, सवाल पूछना गुनाह? पहलगाम हमले पर सियासी आग में जल रही लोकगायिका नेहा

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस