रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही 2028 में हैं, लेकिन इसकी जमावट भाजपा कांग्रेस ने अभी से शुरू कर दी है। बीजेपी नेताओं की माने तो पार्टी हमेशा की इलेक्शन मोड पर रहती है, लेकिन कांग्रेस भी अब प्रदेश में अपनी जड़े मजबूत करने में जुट गई है। इसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में घोषणा की है कि पार्टी जल्द ही एक ‘घर वापसी अभियान’ शुरू करेगी, जिसके तहत कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को वापस पार्टी में शामिल किया जाएगा।
MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस में संगठन विस्तार की तैयारी, मिशन घर वापसी
अब कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने की नई कवायद में जुटती नजर आ रही है। तो वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।अब कांग्रेस की इस कवायद पर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी नेताओं की माने तो कांग्रेस का अस्तित्व प्रदेश ही नहीं देश से भी खत्म होता जा रहा है। जिस तरह की कांग्रेस की स्थिति है, न तो नेता और न ही कोई कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़ना चाहता है। बहरहाल चुनावी राजनीति में संगठन की ताकत केवल नेताओं से नहीं, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं से भी तय होती है।
MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस में वापसी की तैयारी, पुराने नेताओं पर पार्टी की नजर
ऐसे में कांग्रेस का फोकस उन लोगों पर हो सकता है, जो कभी पार्टी के साथ थे, लेकिन बाद में अलग हो गए।अब घर वापसी अभियान के जरिए पार्टी पुराने रिश्तों को फिर जोड़ने और संगठनात्मक आधार मजबूत करने की कोशिश करेगी। लेकिन घर वापसी का ऐलान करना एक बात है, उसे जमीन पर उतारना दूसरी। पार्टी को पुराने नेताओं की राजनीतिक प्राथमिकताओं, स्थानीय समीकरणों और संगठन में उनकी भूमिका जैसे सवालों पर भी विचार करना होगा। अब देखना होगा कि जीतू पटवारी की यह पहल कितनी आगे बढ़ती है और कांग्रेस को इससे कितना संगठनात्मक लाभ मिलता है।। पहले कुछ बयान हैं वो सुन लेते हैं फिर करेंगे इसी मुद्दे पर चर्चा।
MP Congress Homecoming Campaign : MP में कांग्रेस का घर वापसी अभियान
• कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान
• मध्यप्रदेश कांग्रेस जल्द शुरू करेगी घर वापसी अभियान
• कांग्रेस ने दूसरी पार्टी में गए नेताओं के लिए खोले अपने दरवाजे
• कांग्रेस छोड़कर गए लोग और नेता वापस कांग्रेस में शामिल होंगे
• आज भीम आर्मी के कुछ नेता कांग्रेस में शामिल हुए, जीतू पटवारी ने सदस्ता ग्रहण करवाई
• जिला इकाई और प्रदेश कांग्रेस करवाएगी 600 नेताओं की घरवापसी
• जीतू पटवारी के पास कांग्रेस में वापस आने के लिए 600 आवेदन आए
• जो आवेदन आये है उनमें पूर्व विधायक और पूर्व जिला अध्यक्ष भी शामिल
• जिला अध्यक्षों की सहमति से होगी नेताओं कार्यकर्ताओं की घर वापसी
• जो लोग भटक गए है उन्हें घर वापस लाना है- जीतू पटवारी


