by: ajay nigam
Bhopal Garba Mahotsav : भोपाल। जन कल्याण हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य गरबा महोत्सव में नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
Bhopal Garba Mahotsav : इस अवसर पर श्री किशन सूर्यवंशी जी ने कहा कि गरबा केवल नृत्य का माध्यम नहीं, बल्कि माँ दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा, भक्ति और मन की आराधना का प्रतीक है। यह महोत्सव हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता को सशक्त बनाने के साथ ही समाज में उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

Bhopal Garba Mahotsav : भव्य गरबा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर माँ दुर्गा की भक्ति में अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन ने धार्मिक उल्लास के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती राजमनी उईके जी, श्री लीलेन्द्र सिंह मारण जी, श्री जीवन मारण जी, श्री जय सिंह मारणा जी, श्री वैभव सिंह सिसोदिया जी एवं श्री गोविन्द कहारे जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
read more : Singrauli में लोकायुक्त की कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बड़ा बाबू 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार


