,

Bagmari Village Theft: देवघर के बाघमारी गांव में चोरों का धावा, चांदी के जेवर और नकदी समेत सामान चोरी

Bagmari Village Theft

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Bagmari Village Theft झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी स्थित बाघमारी गांव में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने सहेन्द्र भोक्ता के घर को निशाना बनाते हुए करीब 40 भर चांदी के जेवरात, 15 हजार रुपये नकद, बर्तन और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। घटना के बाद गांव के लोगों में चिंता का माहौल है।

घर का दरवाजा खोलकर कमरों को बाहर से किया बंद

Bagmari Village Theft पीड़ित के अनुसार, रात करीब 11:45 बजे चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा खोलकर अन्य कमरों को बाहर से बंद कर दिया। इस दौरान शोर मचाने पर एक संदिग्ध की पहचान पड़रिया गांव निवासी वैजनाथ यादव के रूप में किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, चोरी में उसकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका जताई गई है।

पीड़ित ने थाने में दिया लिखित आवेदन

Bagmari Village Theft चोरी की घटना को लेकर सहेन्द्र भोक्ता ने जसीडीह थाने में लिखित आवेदन दिया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार के अनुसार, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

गांव में चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Read this: Aaj ka Mausam: देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…