,

तुर्की ने भारत को किया निराश, पाकिस्तान को भेजा हथियारों का बड़ा जखीरा

BY: Yoganand Shrivastva

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तुर्की ने पाकिस्तान को भारी मात्रा में हथियार सप्लाई किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, तुर्की से हथियारों से लैस कई कार्गो विमानों ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लैंड किया है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले जब तुर्की भूकंप से जूझ रहा था, तब भारत ने सबसे पहले राहत सहायता पहुंचाई थी। लेकिन अब वही तुर्की भारत के खिलाफ हथियारों से पाकिस्तान की मदद कर रहा है। रविवार को तुर्की एयरफोर्स का C-130 हरक्यूलिस सैन्य विमान कराची पहुंचा, जिसमें हथियार भरे हुए थे।

तुर्की के हथियारों से लैस विमान पहुंचे पाकिस्तान

मिली जानकारी के मुताबिक, तुर्की से आए कम से कम छह C-130 कार्गो विमान इस्लामाबाद के एक सैन्य अड्डे पर उतरे हैं। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, तुर्की ने पाकिस्तान को जो हथियार भेजे हैं, उनमें Bayraktar TB2 ड्रोन, छोटे हथियार, स्मार्ट बम और गाइडेड मिसाइल सिस्टम शामिल हो सकते हैं।
इससे पहले भी चीन ने पाकिस्तान को PL-15 मिसाइलें दी थीं, जिन्हें पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने JF-17 लड़ाकू विमानों में लगाया है।

चीन भी पाकिस्तान की मदद कर रहा है?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को ये हथियार भेजे हैं, जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया था।
छह तुर्की सैन्य विमान जिनमें आधुनिक लड़ाकू उपकरण भरे थे, पाकिस्तान में लैंड करना इस बात का संकेत है कि अंकारा और इस्लामाबाद के बीच सैन्य साझेदारी मजबूत हो रही है।

इस बीच, चीन भी पाकिस्तान को अपनी सामरिक सहायता तेजी से बढ़ा रहा है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, चीन द्वारा निर्यात किए गए कुल हथियारों का 82% हिस्सा अब पाकिस्तान को भेजा जा रहा है।
कश्मीर क्षेत्र में बढ़ते तनाव के चलते पाकिस्तान अपने करीबी रक्षा साझेदारों, तुर्की और चीन, पर ज्यादा निर्भर होता दिख रहा है।

कोरबा : मौसम का मिजाज़ बदला, तेज बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत..यह भी पढ़े

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…