,

Balod Road Accident: बालोद में एनएच-30 पर भीषण हादसा, ट्रक ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर; 6 युवकों की मौत

Balod Road Accident

BY: Yoganand Shrivastva

Balod Road Accident छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एनएच-30 के रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मरकाटोला घाटी के पास सड़क किनारे खराब खड़ी डीजे पिकअप को पीछे से आ रहे 16 पहियों वाले ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह युवकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है।

खड़ी पिकअप को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

Balod Road Accident जानकारी के मुताबिक, कवर्धा से जगदलपुर की ओर जा रहा गेहूं से भरा स्वराज माजदा ट्रक मरकाटोला घाट के पास पहुंचा। इसी दौरान सड़क किनारे खराब खड़ी पिकअप से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पिकअप को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया।

हादसे के बाद गेहूं से भरा ट्रक भी कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। घटना के वक्त पिकअप में युवकों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल ले जाते समय चार घायलों ने तोड़ा दम

Balod Road Accident हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में चार और घायलों ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या छह हो गई। बाकी घायलों का जिला अस्पताल धमतरी में इलाज चल रहा है और तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की।

ट्रक चालक मौके से फरार

Balod Road Accident हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सड़क किनारे खड़ी पिकअप को ट्रक ने किस वजह से टक्कर मारी, इसकी जांच की जा रही है।

बताया गया है कि हादसे में कुल 13 लोग प्रभावित हुए, जिनमें दो की मौके पर मौत हुई और अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच के साथ फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

Read this: Solar Battery Storage Project : बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद, GIS-2027 के लिए हरित ऊर्जा निवेश की संभावनाएं सामने रखीं

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Chanakya Niti: जीवन में इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य नीति में बताया क्यों जरूरी है आत्मसम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख विद्वानों, रणनीतिकारों और…