Gangrel Dam Gates Open जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रमुख जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने जलाशयों से नियंत्रित रूप से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। गंगरेल, मुरुमसिल्ली, दुधावा और सोदूर जलाशय लगभग भर चुके हैं, जिससे निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
गंगरेल बांध से छोड़ा जा रहा हजारों क्यूसेक पानी
Gangrel Dam Gates Open जल संसाधन विभाग के अनुसार गंगरेल जलाशय अपनी कुल क्षमता का 98.14 प्रतिशत भर चुका है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के 10 गेट खोले गए हैं, जिनसे 54,950 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 6,000 क्यूसेक पानी रुद्री बैराज के माध्यम से नहरों में और 48,950 क्यूसेक पानी महानदी में प्रवाहित किया जा रहा है।

अन्य जलाशयों से भी बढ़ाई गई निकासी
Gangrel Dam Gates Open मुरुमसिल्ली जलाशय 100 प्रतिशत भर चुका है। यहां 7,465 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 7,286 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। दुधावा जलाशय 97.21 प्रतिशत भर गया है, जहां 18,724 क्यूसेक पानी की आवक के बीच 16,606 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।
वहीं सोदूर जलाशय 88.18 प्रतिशत भर चुका है। यहां 16,624 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई है और 5 गेटों के माध्यम से 16,402 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।
महानदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर
Gangrel Dam Gates Open अधिकारियों का कहना है कि यदि जलाशयों में पानी की आवक और बढ़ती है तो निकासी की मात्रा भी बढ़ाई जा सकती है। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से महानदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी और जलाशयों के आसपास जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।


