,

Milk Price Hike: महंगाई का एक और झटका: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध

Milk Price Hike

BY: Yoganand Shrivastva

Milk Price Hike महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने अपने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी। दूध के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है। खासकर उन परिवारों को ज्यादा परेशानी होगी, जिनके घरों में रोजाना दूध की खपत अधिक होती है।

किसानों से महंगा दूध खरीदने के कारण बढ़े दाम

Milk Price Hike सूत्रों के मुताबिक, मदर डेयरी ने किसानों से दूध की खरीद कीमतों में बढ़ोतरी के चलते उपभोक्ताओं के लिए भी दाम बढ़ाए हैं। कंपनी की उत्पादन और खरीद लागत में इजाफा होने के कारण यह फैसला लिया गया है। इससे पहले कंपनी ने 14 मई 2026 को दूध की कीमतों में बदलाव किया था। वहीं, अप्रैल 2025 में भी कीमतों में संशोधन किया गया था।

जानिए दूध की नई कीमतें

Milk Price Hike दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी के अलग-अलग प्रकार के दूध की कीमतों में बदलाव किया गया है। नई दरों के मुताबिक:

  • टोंड दूध (थोक वितरण): 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर।
  • फुल क्रीम दूध (पाउच): 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर।
  • टोंड दूध (पाउच): 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर।
  • डबल टोंड दूध: 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर।
  • गाय का दूध: 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर।

रोजाना 50 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है कंपनी

Milk Price Hike मदर डेयरी की दिल्ली-एनसीआर में मजबूत बाजार हिस्सेदारी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी इस क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है, जबकि देशभर में इसकी दैनिक बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक बताई जाती है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। चाय, कॉफी, नाश्ते और अन्य घरेलू जरूरतों में दूध का नियमित इस्तेमाल होने के कारण परिवारों का मासिक खर्च भी बढ़ सकता है।

Read this: Iran के खौफ से घर छोड़कर सैन्य ठिकाने में छिपे अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट! ट्रंप प्रशासन में मचा हड़कंप

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…