रिपोर्ट- कमलेश चौबे
UP Election 2027 : लखनऊ, उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले ही सियासी घमासान चरम पर पहुंच रहा है…दशकों तक यूपी की सियासत को प्रभावित करने वाला राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर केंद्र में आ रहा है…बीजेपी राम मंदिर निर्माण को अपनी उपलब्धि के तौर पर बताने की पूरी कोशिश कर रही है…हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उसका ये दांव नहीं चला था.
UP Election 2027 : ओवैसी की एंट्री, विपक्ष की नई रणनीति ?
वहीं विपक्ष चढ़ावा चोरी पर घेराबंदी कर बीजेपी की हिंदुत्व की धार को कुंद करने की कोशिश में पूरा जोर लगा रहा है…लेकिन इस बीच AIMIM के असुद्दीन ओवैसी की एंट्री ने विपक्ष को एक बार फिर बैकफुट पर कर दिया है…चढ़ावा चोरी पर बीजेपी को घेरने वाली सपा और कांग्रेस को बाबरी मस्जिद याद आने लगी है…सोनिया गांधी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि…बाबरी विध्वंस के वीडियो देखकर वो रो पड़ीं थीं…अब सपा एक और कदम आगे बढ़ गई है…
UP Election 2027 : मुलायम की गोली पर यूपी में घमासान !
सपा के सांसद सनातन पांडेय ने कारसेवकों पर फायरिंग को ही जायज करार दे दिया है…उन्होंने कहा है कि…अगर मुलायम सिंह गोली न चलवाते तो देश में गृहयुद्ध हो जाता…विपक्ष की बाबरी की याद ने चढ़ावा चोरी पर बैकफुट में रही बीजेपी को फ्रंटफुट पर ला दिया है…यूपी की सियासत में क्यों फिर से आया बाबरी विवाद, विपक्ष को क्यों आई विवादित ढांचे की याद,इसी पर हम आज बात करेंगे..
UP Election 2027 : सपा और कांग्रेस को बाबरी विध्वंस की याद क्यों आई?
क्या ओवैसी की एंट्री से मुस्लिम वोटों की राजनीति में नई चुनौती ?
‘मुलायम सिंह यादव ने संविधान बचाने फायरिंग करवाई थी’
‘अगर मुलायम सिंह ऐसा नहीं करते तो गृहयुद्ध हो सकता था’
‘गोली चलवाकर मुलायम सिंह यादव ने सही काम किया था’
‘विवादित स्थल पर कोर्ट ने किसी के आने-जाने पर रोक लगाई थी’
‘जहां कोर्ट का स्टे था वहां आरएसएस के लोग कैसे पहुंच गए’
‘मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए समाजवादी पार्टी ऐसे बयान देती है’
‘निहत्थे लोगों पर गोली चलाना सनातन संस्कृति में कभी स्वीकार्य नहीं रहा’
‘सपा हिंदूओं का वोट तो लेना चाहती है, लेकिन कभी हिंदुओ की सगी नहीं रही’
सपा नेता हमेशा समाज में बंटवारा पैदा करने वाले बयान देते हैं’
‘समाजवादी पार्टी मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानती है’
उत्तर प्रदेश की सियासत में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का मुद्दा एक बार फिर चुनावी बहस के केंद्र में है। मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में कारसेवकों पर हुई फायरिंग को सही ठहराने वाले बयान हों या बाबरी विध्वंस की याद दिलाते विपक्षी नेताओं के बयान, इनसे राजनीतिक तापमान जरूर बढ़ा है।
ओवैसी की सक्रियता ने इस बहस को नया मोड़ दे दिया है। सवाल यह है कि क्या राजनीतिक दल विकास, रोजगार, शिक्षा और किसानों के मुद्दों पर जनता को जवाब देने के बजाय फिर धार्मिक और भावनात्मक मुद्दों का सहारा ले रहे हैं? राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है, लेकिन लोकतंत्र में आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। चुनावी राजनीति में इतिहास को हथियार बनाने के बजाय भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा होनी चाहिए। जनता को ध्रुवीकरण नहीं, जवाबदेही और विकास चाहिए।
ये भी जानिए : Belonging A Journey of Love: सोनिया गांधी ने पहले PM बनने के लिए क्यों कहा ‘हां’, फिर क्यों कर दिया इनकार? किताब में राहुल-प्रियंका की भूमिका का खुलासा


