,

Kharge Diwali Statement : दीपावली पर ईद का जिक्र, क्या संकेत, त्योहारों में भी वोट बैंक की राजनीति ?

Kharge Diwali Statement controversy

Kharge Diwali Statement : खड़गे के एक शब्द से क्यों गरमाई सियासत ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे

Kharge Diwali Statement : नई दिल्ली, दीपावली का त्योहार… खुशियों का त्योहार… रोशनी और मिठास का त्योहार… लेकिन इस बार दीपावली की मिठास में सियासत का तीखापन घुल गया है..कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इसे ‘खुशियों की ईद’ क्या कह दिया… बीजेपी ने कांग्रेस की नीयत पर ही सवाल खड़े कर दिए.बीजेपी इसे मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति बता रही है… तो कांग्रेस का तर्क है कि ईद का मतलब ही त्योहार और खुशी है..इस सियासत के बीच बड़ा सवाल यही है कि क्या खड़गे के बयान में सिर्फ भाषाई भाव था या इसके सियासी मायने भी हैं? सवाल ये भी क्या है कि क्या हर त्योहार को सियासत के चश्मे से देखना जरूरी है? क्या सचमुच कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए सनातन का अपमान कर रहा..हम इन्हीं सवालों के जवाब जानेंगे।

Kharge Diwali Statement : दिवाली पर ईद की बधाई, देश की सियासत गरमाई

दीपावली दीपों का पर्व… खुशियों का पर्व… अंधेरे पर उजाले की जीत का पर्व… लेकिन इस बार दीपावली के उजाले में सियासत का नया विवाद चमक उठा.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार की तुलना ईद से कर दी… और फिर शुरू हो गया सियासी घमासान।

Kharge Diwali Statement : खड़गे के एक शब्द से क्यों गरमाई सियासत?

खड़गे के इस बयान को बीजेपी ने महज शुभकामना नहीं, बल्कि कांग्रेस की सियासत का नया नमूना बता दिया। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस हिंदू त्योहारों की पहचान बदलने और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने में जुटी है.बीजेपी ने इस विवाद को खड़गे के बयान तक सीमित नहीं रखा… अखिलेश यादव के अयोध्या में दीपों की जगह लाइटिंग वाले बयान और सोनिया गांधी के बाबरी विध्वंस से जुड़े पुराने बयान को भी कांग्रेस की कथित सनातन विरोधी सोच से जोड़कर हमला बोला

Kharge Diwali Statement : खुशियों की ईद पर क्यों मचा बवाल?

उधर कांग्रेस की तरफ से भी पलटवार हुआ,.,कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने खड़गे के बयान को सेक्युलर सोच का प्रतीक बताया। उनका कहना है कि ईद का मतलब भी त्योहार है… खुशी है… और दीपावली भी खुशियों का ही संदेश देती है।

Kharge Diwali Statement : दीपों के पर्व पर सियासी अंधेरा क्यों ?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की भाषाओं और उनके अर्थों की बुनियादी जानकारी रखने वालों को ऐसे बयान का गलत मतलब नहीं निकालना चाहिए, लेकिन बीजेपी इस सफाई से संतुष्ट नहीं है. बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर ईद के नाम पर वोट बैंक साधने और सनातनी त्योहारों को भूलने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि खड़गे के बयान से दीपावली की खुशियां कम नहीं होने वालीं।

खड़गे का बयान सिर्फ कुछ शब्द का नहीं… सवाल उस सियासत का भी है जो त्योहारों के बीच खड़ी हो जाती है. दीपावली को ईद से जोड़ना सवाल तो खड़े करता है कि आखिर सनातनी त्योहारों पर ही ऐसे बयान क्यों सामने आते हैं जो विवाद खड़ा करते हैं.क्या सचमुच ये वोट बैंक को साधने की मंशा से दिए जाते हैं..इसका उत्तर अगर हां में है तो सवाल फिर है कि इसका सियासत में क्या असर होगा.

Diwali Fire Accidents : देशभर में दिवाली की रात हाहाकार, आगजनी में 23 मौतें, सिस्टम पर सवाल ?