,

Deoria News: पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव पहुंचकर परिवार से की मुलाकात

Deoria News

Deoria News देवरिया के पूर्व सांसद और पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार स्थित निजी आवास पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को नमन किया। इसके बाद सीएम योगी ने परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी।

पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Deoria News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बरपार गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने उनके पुत्र और वर्तमान देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

सीएम योगी करीब 30 से 40 मिनट तक परिजनों के बीच रहे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Deoria News सीएम योगी के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर जिले के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन की खबर से देवरिया जिले में शोक का माहौल है। रविवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर गुरुग्राम से बरपार स्थित उनके निजी आवास लाया गया था। यहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

1971 के भारत-पाक युद्ध में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

Deoria News पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह करीब 11:15 बजे निधन हो गया था। उन्होंने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर देवरिया लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।

वर्तमान में उनके पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी देवरिया से भाजपा सांसद हैं। सेना और राजनीति दोनों क्षेत्रों में योगदान देने वाले श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन से जिले में शोक की लहर है।

Read this: Firozabad Fire Accident: फिरोजाबाद में कॉस्मेटिक गोदाम में भीषण आग, दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंचीं लपटें; लाखों का सामान जलकर राख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…