,

Chhath Puja: छठ व्रतधारियों की सुविधा के लिए ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ की पहल, फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए घाट

Chhath Puja

Report: Prem Shrivastva

Chhath Puja लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था ने सराहनीय पहल की है। छठ व्रतधारियों के अनुरोध पर संस्था की ओर से कदमा के फार्म एरिया रोड नंबर 20 और 21 में पांच से छह नए स्थानों को छठ घाट के रूप में चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर घाट तैयार करने के उद्देश्य से खुदाई का काम भी कराया गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया कदम

Chhath Puja संस्था की इस पहल का उद्देश्य छठ व्रतधारियों को अर्घ्य अर्पित करने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है। नए घाट चिह्नित होने से श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

सुमन महतो के मार्गदर्शन में हुआ कार्य

Chhath Puja यह पूरा कार्य संस्था की अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया। स्थानीय छठ व्रतधारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार जताया। श्रद्धालुओं का कहना है कि नए घाट उपलब्ध होने से छठ पूजा के आयोजन में सुविधा होगी।

जनहित के कार्यों में सक्रिय रहेगी संस्था

Chhath Puja संस्था की ओर से कहा गया कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी संदेश देता है। श्रद्धालुओं की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था आगे भी इसी तरह जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

Read this: Gold Silver Price 10 Nov 2026 : भाई दूज से पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…