Report: Imran khan
Local Crime News मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शराब दुकान को निशाना बनाकर हंगामा और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बकस्वाहा थाना क्षेत्र के मढ़देवरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद महिलाओं, युवाओं और बच्चों का एक समूह शराब दुकान पर पहुंच गया। यहां लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दुकान में आग लगाने की कोशिश की गई और तोड़फोड़ करते हुए सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
दो पक्षों के विवाद के बाद शराब दुकान पर हंगामा
Local Crime News शराब दुकान के सेल्समैन महेंद्र राय के मुताबिक, घटना से पहले दुकान के सामने दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद महिलाएं और अन्य लोग शराब दुकान पर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस हंगामे से दुकान में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगाने का प्रयास, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
Local Crime News सेल्समैन ने बताया कि उपद्रव के दौरान दुकान में आग लगाने की भी कोशिश की गई। हालात बिगड़ते देख कर्मचारियों को अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। उनका आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी दुकान को आग के हवाले करने का प्रयास किया गया। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया।
CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
Local Crime News बताया जा रहा है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। हालांकि, कैमरों को क्षतिग्रस्त किए जाने के बावजूद घटना से जुड़े फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। बकस्वाहा थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read this: Chanakya Neeti : चतुर-चालाक लोगों से बचना है तो चाणक्य के इन 7 मंत्रों को हमेशा रखें याद..


